Viral Video: बाल-बाल बचा! बच्चे के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, टल गया बड़ा खतरा, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक खतरनाक तेंदुआ अचानक से बच्चे के पास आ गया. थोड़ी देर अगर तेंदुआ वहां रुक जाता तो बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता था.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि आंगन में एक बच्चा खेल रहा है. उसके आसपास कुछ पालतू कुत्ते भी नजर आ रहे हैं. इसी दौरान कुत्तों में खलबली मच गई, अचानक से एक देंतुआ आ गया. काफी तेज गति से तेंदुआ उस जगह आ गया जहां बच्चा खेल रहा था. हालांकि वह वीडियो देखकर लग रहा है कि तेंदुआ भी घबराया हुआ है, बिना किसी पर हमला किए वो वहां से चला गया.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh की ओर से पोस्ट किया गया है. वीडियो को अब तक 1 लाख 32 हजार लोगों ने देख लिया है. वीडियो में दिख रहा है कि तेंदुआ थोड़ा और आगे आ जाता तो वहीं मौजूद बच्चे को भी निशाना बना सकता था. हालांकि तेंदुए ने वहीं किसी पर हमला नहीं किया. जितनी रफ्तार से वो आया था उतनी ही तेज गति से वो वापस चला गया.

कई लोगों ने किया कमेंट

वायरल हो रहे वीडियो को देखकर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा ‘बहुत खतरनाक. क्या वह सुरक्षित है.’ नहीं एक और यूजर ने लिखा ‘बहुत खतरनाक तेंदुआ.’ वहीं एक और यूजर ने लिखा ‘कुत्तों के भौंकने से बच्चे की जान बच गई.’

Viral Video: अंग्रेजी बोलने वाला कौआ, आते जाते लोगों से इंग्लिश में पूछता है हाल-चाल, वीडियो हो रहा वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >