लड़की से छेड़छाड़, पुलिस ने दी ऐसी सजा कि लंगड़ाने लगे अपराधी, वीडियो वायरल

Viral Video: लड़की के साथ बदतमीजी करने के आरोप में 6 व्यक्तियों को पुलिस ने ऐसी सजा दी, जिससे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. पुलिस ने न आरोपी को मारा न पीटा, बल्कि लंगड़ा कर चलने की सजा दी. आप भी देखिए इस वायरल वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि 6 व्यक्ति पुलिस स्टेशन के अंदर लंगड़ाते हुए चल रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है, जहां इन 6 लड़कों ने मिलकर एक विशेष समुदाय की लड़की के साथ बदतमीजी की थी और उसका वीडियो भी बनाया. जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया.

सजा देने का नया तरीका

मारने-पीटने की जगह पुलिस ने इन्हें सबक सिखाने का नया तरीका अपनाया. जिस तरह अपंग होने की एक्टिंग कर वह लड़की को परेशान करते हुए वीडियो बना रहे थे, ठीक उसी तरह पुलिस अधिकारी ने इन्हें आदेश दिया कि वे लंगड़ा कर चलें और इस बार पुलिस उनका वीडियो बनाए. जिसके बाद इन 6 लड़कों को पुलिस स्टेशन के अंदर घंटों तक लंगड़ाते हुए चलाया गया. पुलिस ने इसका वीडियो भी बनाया, जो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़े: Viral Video: बीच सड़क पर पति की छाती पर चढ़ बैठी पत्नी, कुटाई का वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >