Viral Video: अमेजन में दिखा 30 मीटर लंबा एनाकोंडा, सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाई सनसनी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक 30 मीटर लंबे एनाकोंडा को पानी में तैरता देखा जा सकता है, जिससे लोग हैरान हो रहे हैं. देखिए इस वायरल वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा रहा है कि एक नदी में एक बहुत ही विशाल सांप तैर रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अमेजन के जंगल का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी हेलीकॉप्टर में बैठकर आसमान से वीडियो शूट कर रहा है. वीडियो में बताया जा रहा है कि इस विशालकाय सांप का नाम यकुमामा है. यह सांप केवल अमेजन के जंगलों में पाया जाता है और इसकी लंबाई 30 मीटर से भी अधिक है.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक 11 मिलियन लोगों ने देखा है. साथ ही, कई लोगों ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सवाल भी उठाए हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को फेक कहा है तो कुछ ने इसे AI की मदद से बना हुआ बताया है. यह वीडियो सच में असली है या AI की मदद से निर्मित, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है.

यह भी पढ़े: Viral Video: जब पायलट बेटे की फ्लाइट में हुई मां की एंट्री, वीडियो देखकर आपको भी होगा गर्व

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >