Viral Video: पूंछ से बनाई रस्सी और चढ़ने लगे दीवार, नन्हें बंदरों का कारनामा देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर तीन नन्हे बंदरों का एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें तीनों बंदरों को अपनी पूंछ का रस्सी की तरह इस्तेमाल कर झूला झूलते देखा जा सकता है. देखिए इस अनोखा वायरल वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें 3 छोटे से बंदर के बच्चे को अपनी पूंछ का रस्सी की तरह इस्तेमाल करके घर की दीवार पर चढ़ते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में नजर आ रहा है कि तीन बंदर एक घर की खिड़की से लटके हुए हैं. तीनों बंदरों के लटकने का अंदाज बेहद अनोखा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं.

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बंदर घर की खिड़की के ऊपर बैठा हुआ है. उसके नीचे दूसरा बंदर है, जो कि उसकी पूंछ को पकड़कर लटका हुआ है. उसके नीचे एक तीसरा बंदर है, जो कि उसकी पूंछ को पकड़कर लटक रहा है. तीनों की पूंछ को देखकर ऐसा लग रहा है मानो वह कोई रस्सी है. तीन बेफिक्र इसी तरह कुछ देर एक-दूसरे की पूंछ पर झूलते हैं. फिर पहला बंदर दूसरे बंदर को ऊपर की ओर खींचता है और उसे भी खिड़की पर बैठा देता है. इसके बाद पहला और दूसरा बंदर मिलकर तीसरे बंदर को ऊपर की ओर खींचते हैं और उसे भी अपने साथ बैठा देते हैं. सोशल मीडिया पर लोगों को इन तीन नन्हे बंदरों का यह अनोखा कारनामा बेहद पसंद आ रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Shefali Jariwala Death : शेफाली जरीवाला की मौत इसी बिल्डिंग में हुई, वीडियो आया सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >