Viral Video: बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, आ गया है ‘दिहाड़ी डॉट कॉम’, रिजेक्टेड लोगों को मिलेगा काम!

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. वीडियो में दो युवाओं को एक अनोखी वेबसाइट के बारे में बताते हुए सुना जा सकता है, जिसे उन्होंने “दिहाड़ी डॉट कॉम” नाम दिया है. वे बताते हैं कि इस वेबसाइट को उन्होंने उन लोगों के लिए बनाया है जिन्हें कोई काम नहीं देता है, जिन्हें रिजेक्ट कर दिया गया है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवा लड़के क्लासरूम में खड़े होकर अपना प्रेजेंटेशन दे रहे हैं. दोनों खुशी से सबको बता रहे हैं कि उन्होंने मिलकर एक वेबसाइट बनाई है, जो उन लोगों के लिए है जिन्हें काम का कोई अनुभव नहीं है. इस वेबसाइट की मदद से वे अपने लिए काम की तलाश कर पाएंगे. दोनों ने इस वेबसाइट को “दिहाड़ी डॉट कॉम” नाम दिया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि वे सबके सामने कह रहे हैं कि उन्होंने इस वेबसाइट को उन लोगों के लिए बनाया है जिन्हें कोई काम नहीं देता है. वे कहते हैं कि वे दोनों हरियाणा में डीग का काम करते थे, जिसे हरियाणवी में “दिहाड़ी” कहते हैं, जिसके कारण उन्होंने अपने इस एप को “दिहाड़ी” नाम दि��ा है. दोनों की बात सुनकर वहां मौजूद सारे छात्र हंसने लगते हैं. सोशल मीडिया पर दोनों के इस अनोखे एप के बारे में सुनकर लोग हंसी से लोटपोट हो रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Free Trade Agreement : कार, कपड़े, व्हिस्की भारत में होंगे सस्ते, पढ़ लें काम की बात

यह भी पढ़े: Supreme Court: 18 से कम उम्र में यौन संबंध पर सरकार सख्त, सुप्रीम कोर्ट में रखा अपना पक्ष

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >