मैं धोनी को पीछे कर दूंगा… तमिलनाडु चुनाव 2026 में विजय की जीत पर प्रशांत किशोर वायरल

Vijay Tamil Nadu Election 2026 Prashant Kishor: तमिलनाडु विधान सभा चुनाव 2026 में विजय चंद्रशेखर की सफलता साफ दिख रही है. उनकी पार्टी अपने पहले ही चुनाव में 100 से ज्यादा सीटें जीतती नजर आ रही है. इस सक्सेस के बाद प्रशांत किशोर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एमएस धोनी की लोकप्रियता पीछे छोड़ने की बात कर रहे हैं.

Vijay Tamil Nadu Election 2026 Prashant Kishor: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों में विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) जबरदस्त प्रदर्शन करती दिख रही है. मतगणना के बीच अपना पहला चुनाव लड़ रही पार्टी, सोमवार शाम 3.45 बजे तक 234 में से 105 सीटों पर आगे चल रही है. इन आंकड़ों साफ संकेत मिल रहे हैं कि वह सत्ता के बेहद करीब पहुंच चुकी है. विजय की इस सफलता के बाद प्रशांत किशोर वायरल हो रहे हैं. उनकी भविष्यवाणी में जीत है, धोनी का जिक्र है और लोकप्रियता है. बिल्कुल वैसा ही इन चुनावों के बाद साफ दिख रहा है.  

करीब एक साल पहले एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा था कि तमिलनाडु में एम.एस. धोनी की लोकप्रियता उनसे ज्यादा है. लेकिन कोई गलती मत करना, अगर वह टीवीके को जीत दिलाने में सफल रहे, तो उनकी लोकप्रियता भी धोनी से आगे निकल सकती है. धोनी ने चेन्नई को जिताया और लोकप्रिय हुए, अगले साल मैं टीवीके को जिताऊंगा. उस समय इस बयान को मजाक के तौर पर लिया गया था, लेकिन अब चुनावी रुझानों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है.

हालांकि, यह भी ध्यान देने वाली बात है कि प्रशांत किशोर अब इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (IPAC) से अलग हो चुके हैं. उन्होंने बिहार चुनाव में हार के बाद सक्रिय राजनीतिक सलाहकार की भूमिका से दूरी बनाने की बात कही थी. प्रशांत किशोर ने कई मौकों पर यह भी कहा था कि अगर विजय अकेले दम पर मेहनत करते हैं, तो उन्हें सत्ता तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता. उस समय उनकी इस राय पर काफी सवाल उठे थे, लेकिन मौजूदा रुझान उनकी बात को सही साबित करते नजर आ रहे हैं.

राज्य की जनता ने अभिनेता से नेता बने विजय पर भरोसा जताया है और यही भरोसा उन्हें एक नए राजनीतिक चेहरे के रूप में स्थापित कर रहा है. इस सफलता के पीछे सिर्फ उनकी लोकप्रियता ही नहीं, बल्कि TVK का चुनावी एजेंडा भी बड़ा कारण माना जा रहा है. आप भी देखें प्रशांत किशोर का वीडियो-

विजय के चुनावी वादों ने बदल दी तमिलनाडु की राजनीति

टीवीके ने अपने घोषणापत्र में कई ऐसी योजनाएं पेश कीं, जिन्होंने सीधे आम लोगों को प्रभावित किया. इनमें महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता, गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए सोना और सिल्क साड़ी, बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए 3,000 रुपये मासिक भत्ता जैसी योजनाएं शामिल हैं.

इसके अलावा पार्टी ने शिक्षा व्यवस्था सुधारने, हर घर तक पाइप से पीने का पानी पहुंचाने, 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने और सालाना 6 मुफ्त एलपीजी सिलिंडर देने जैसे वादे किए. किसानों के लिए 5 एकड़ तक की जमीन पर कृषि ऋण माफी, महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण, युवाओं के लिए भत्ता और ठेका कर्मचारियों को नियमित करने जैसे कदम भी घोषणापत्र का हिस्सा रहे.

ये भी पढ़ें:- हिंदी और हिंदू विरोधी लहर में बह गए स्टालिन? उदयनिधि ने सनातन को डेंगू और मलेरिया कहा था

ये भी पढ़ें:- तमिलनाडु में इतिहास दोहरा रहे विजय, ‘पॉलिटिकल डिसरप्टर्स’ के एलीट क्लब में होंगे शामिल, जानें कैसे

विजय ने यह भी स्पष्ट किया था कि टीवीके ईमानदार प्रशासन को अपनी प्राथमिकता मानती है और जनता के साथ पारदर्शिता बनाए रखने का वादा करती है. उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनकी पार्टी लोगों को भ्रमित करने की राजनीति नहीं करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >