Video : चलती ट्रक के ऊपर चढ़कर थिरकने लगा ड्राइवर, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल

राजस्थान के अलवर से एक ट्रक ड्राइवर का चलती गाड़ी के ऊपर चढ़कर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह जानलेवा स्टंट भीड़-भाड़ वाली सड़क पर किया गया, जिस पर पुलिस ने संज्ञान लिया है.

Alwar Viral Video : राजस्थान के अलवर से एक ट्रक ड्राइवर की स्टंटबाजी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर व्यूज बटोर रहा ये वीडियो जितना हैरतअंगेज नजर आ रहा है, उतना ही जानलेवा भी साबित हो सकता था. राजस्थान पुलिस ने ट्रक ड्राइवर पर कार्रवाई करने को लेकर स्टेप लेने शुरू कर दिए हैं.

ट्रक के ऊपर चढ़कर डांस करने लगा ड्राइवर

ड्राइवर ने ट्रक की स्पीड धीमी की और दरवाजा खोलकर ट्रक के ऊपर उसकी छत पर चढ़ गया. ट्रक का खुला दरवाजा और ड्राइवर की ये खतरनाक हरकत देख आसपास के लोग हैरान थे. ये स्टंट खुद चालक के साथ पब्लिक की सेफ्टी को भी दांव पर रखने वाला था. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रक ड्राइवर का ये स्टंट किसी सुनसान इलाके या खाली मैदान में नहीं बल्कि भीड़-भाड़ वाली सड़क पर किया जा रहा था. इससे किसी को भी नुकसान पहुंचने की भारी संभावना थी. हालांकि कुछ सेकेंड बाद ही ड्राइवर अपनी सीट पर वापस आ जाता है. लेकिन उसकी इस हरकत से कोई भी अप्रिय घटना हो सकती थी.

पुलिस के हत्थे जल्द चढ़ सकता है ड्राइवर

अलवर पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए एक्शन शुरू कर दिया है. वीडियो में दिख रहे ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है.

जान जोखिम में डालना बहादुरी नहीं

ऐसे स्टंट कर के कोई भी वायरल हो सकता है. लेकिन बीच सड़क पर ऐसे स्टंट खुद के साथ-साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डाल सकते हैं. इसलिए सड़कों पर गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन बेहद आवश्यक है. प्रभात खबर ऐसे वीडियो का समर्थन नहीं करता.

Also read : केरल BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष ने क्यों दिया इस्तीफा? 5 साल बाद पार्टी से तोड़ा नाता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >