Video: जम्मू-कश्मीर में बारिश और बाढ़ से भारी तबाही, पूरा बाजार हो गया गायब, तीन की मौत

Jammu And Kashmir Heavy Rain

Jammu And Kashmir Heavy Rain: जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को प्रलयंकारी बारिश के कारण भारी तबाही मची है. भारी बारिश के कारण अलग-अलग जगहों पर आई बाढ़ में तीन लोगों की मौत हो गई. 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. लगातार बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाशरी और बनिहाल के बीच करीब एक दर्जन स्थानों पर भूस्खलन और मिट्टी धंसने की घटनाएं हुईं. यातायात को रोक दिया गया. बाढ़ में कई गाड़ियां बह गईं. जबकि कई मकान जमींदोज हो गए.

Jammu And Kashmir Heavy Rain: जम्मू-कश्मीर के रामबन के सेरी बागना गांव में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में से दो की पहचान अकीब अहमद और मोहम्मद साकिब के रूप में की गई है. वे दोनों भाई थे. धर्म कुंड गांव में अचानक आई बाढ़ के कारण करीब 40 मकान क्षतिग्रस्त हो गए. भारी बारिश, बादल फटने, तेज हवाओं, भूस्खलन और ओलावृष्टि के कारण पूरे जिले में भारी नुकसान हुआ है.

Jammu And Kashmir Heavy Rain: उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी घटनास्थल का किया दौरा

जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने रविवार को रामबन में घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने भारी बारिश और बाढ़ के बाद जो नुकसान हुआ है, उसका जायजा लिया. घटनास्थल का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा, “जनता को घबराने की कोई जरूरत नहीं है. मैं मुख्यमंत्री के निर्देश पर मौके पर पहुंचा हूं, इसका मतलब है कि सरकार बहुत गंभीर है. दुख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है. सरकार प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेगी. रामबन के पूर्व विधायक नीलम कुमार लंगेह ने कहा, “इस बादल फटने से लोगों की संपत्ति और वाहन बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. पूरा बाजार बह गया है. मैं जम्मू-कश्मीर सरकार से रामबन में आई बाढ़ के पीड़ितों के लिए विशेष पैकेज जारी करने का आग्रह करता हूं.”

Jammu And Kashmir Heavy Rain: हर तरफ तबाही का मंजर, पूरा बाजार हो गया गायब

भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित एक स्थानीय निवासी ओम सिंह ने एएनआई के साथ बातचीत में बताया, “मैं दूसरी तरफ रहता हूं, लेकिन वहां भी पानी का बहाव बहुत तेज था, हम समय पर यहां नहीं पहुंच सके. जब मैं यहां पहुंचा तो देखा कि मेरी दुकान समेत पूरा बाजार ही गायब हो गया था. ऐसा पहली बार देख रहा हूं.”

जम्मू-कश्मीर राजमार्ग बंद, सैकड़ों यात्री फंसे

बाढ़ और भारी बारिश से जम्मू-कश्मीर राजमार्ग बूरी तरह प्रभावित हुआ है. एक अधिकारियों ने बताया कि 250 किलोमीटर लंबे राजमार्ग के बंद होने के कारण इस पर सैकड़ों यात्री फंस गए हैं. यह कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र सड़क मार्ग है. अधिकारियों ने बताया कि पंथियाल के पास भी सड़क का एक हिस्सा बह गया है. उन्होंने बताया कि फंसे हुए सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >