Twitter पर ट्वीट किये जा रहे डर्टी Video, राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान

कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर रेप और पोर्नोसाइट्स के वीडियो ट्वीट किये जा रहे हैं.

नयी दिल्ली : कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर रेप और पोर्नोसाइट्स के वीडियो ट्वीट किये जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस तरह की सामग्री ट्वीट किये जाने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वंय संज्ञान लिया है. महिला आयोग ने ट्विटर पर ही जानकारी दी है कि उसे उसके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक सीधा संदेश मिला है, जिसमें इस बात का जिक्र किया गया है.

समाचार एजेंसी एएनआई को दी गयी जानकारी में राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा है कि हमें अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक सीधा संदेश मिला, जिसमें यह उल्लेख किया गया कि बलात्कार के वीडियो और पोर्नोग्राफ़ी सामग्री को व्यापक रूप से ट्विटर पर प्रसारित किया जा रहा है.

आयोग ने कहा कि एनसीडब्ल्यू इस मामले का संज्ञान लेता है और चिंतित है कि क्या इस तरह की प्रथा इस COVID19 महामारी लॉकडाउन की दुर्दशा में एक सामाजिक प्रथा बन जाएगी, जहां महिलाओं को हिंसा और उत्पीड़न के लिए उकसाया जाता है?

Also Read: 22 महिलाओं को 91 करोड़ रुपये देगी पोर्न साइट, धोखे से अपलोड किये थे वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >