Very Heavy Rain Warning: 21 से 26 जून तक आफत की बारिश, मानसून का कहर, 5 दिनों का IMD का अलर्ट

Very Heavy Rain Alert: मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 21 से लेकर 26 जून तक देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम आईएमडी ने कुछ इलाकों में अति भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की है. आईएमडी के मुताबिक अगले सात दिनों तक पूर्वोत्तर भारत, गुजरात, उत्तरी कोंकण, मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है.

Very Heavy Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि देश के कई इलाकों में आने वाले 5 दिनों तक भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत, गुजरात, उत्तरी कोंकण, मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है.

Heavy rain alert

इसके अलावा पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड, ओडिशा में अति भारी बारिश की संभावना है. बात करें पूर्वोत्तर भारत की तो असम-मेघालय-अरुणाचल प्रदेश में अगले 7 दिनों के दौरान जोरदार बारिश की संभावना है.

Heavy rain alert

दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के बचे हुए हिस्से, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है. अगले 2 दिनों में यह उत्तरी अरब सागर के बचे हुए हिस्सों, राजस्थान के कुछ और हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के शेष हिस्सों में आगे बढ़ सकता है.

Heavy rain alert

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक 21 से 25 जून के उत्तराखंड, यूपी, पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में बारिश हो सकती है.

Heavy rain alert

21 से 25 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब में भारी बारिश हो सकती है. जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ में आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है.

Heavy rain alert

22 से 24 जून के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बरसात हो सकती है. जबकि 22 और 25 जून को गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल में भारी बरसात की संभावना है.

Very heavy rain alert

आईएमडी के मुताबिक 21 से 25 जून के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात में भारी बारिश की संभावना है. 21 से 25 जून के दौरान गुजरात राज्य, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Heavy rain alert

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >