Very Heavy Rain Warning : 20,21,22,23 जुलाई को भारी बारिश की संभावना, IMD अलर्ट

Very Heavy Rain Warning : मौसम विभाग के अनुसार, कुछ राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक अगले 6 से 7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी की संभावना है. जानें उत्तरी भारत के मौसम को लेकर विभाग ने क्या दी चेतावनी.

Very Heavy Rain Warning : मौसम विभाग के अनुसार, 20-21 जुलाई को उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश (21 सेमी या उससे ज्यादा) हो सकती है. 19 से 24 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 19 से 22 जुलाई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 21 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 20 से 23 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर में, 20 से 22 जुलाई तक पंजाब और हरियाणा में, 18 से 20 जुलाई तक राजस्थान में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. आने वाले 7 दिनों में पश्चिमी हिमालय और मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है.

दक्षिण भारत में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. 19 से 20 जुलाई के बीच केरल में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश (21 सेमी या उससे ज्यादा) हो सकती है. 19 से 24 जुलाई तक केरल, माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है. 19 से 22 जुलाई तक तमिलनाडु में, 19 जुलाई को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 19 से 23 जुलाई के बीच तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में, 19 और 20 जुलाई को लक्षद्वीप में, 19 से 20 जुलाई के बीच रायलसीमा में भी कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें : Very Heavy Rain Warning: 19,20,21,22,23 जुलाई तक मानसून का तांडव, अति भारी बारिश, गरज चमक के साथ तूफानी हवाएं

पूर्वी और मध्य भारत का मौसम कैसा रहेगा जानें

पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.  19 और 21-23 जुलाई के बीच पूरे मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. 19-23 जुलाई तक ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी तेज बारिश हो सकती है. 22-24 जुलाई को विदर्भ में, 23-24 जुलाई को गंगा के किनारे वाले पश्चिम बंगाल और झारखंड में, 20-22 जुलाई को बिहार में, 19-21 जुलाई तक उत्तर बंगाल और सिक्किम के पहाड़ी इलाकों में भी भारी बारिश के आसार हैं.  19-20 जुलाई को उत्तर बंगाल और सिक्किम में और 24 जुलाई को ओडिशा में बहुत भारी बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >