मौसम: बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में 14 जुलाई तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में 14 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Very Heavy Rain: झारखंड में 9-10 जुलाई और फिर 12-14 जुलाई के दौरान ज्यादातर इलाकों में व्यापक बारिश होने की संभावना है. 8 और 12 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट है. इसके अलावा, 8 से 12 जुलाई के बीच तेज गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं.

बिहार में 9 से 10 जुलाई के बीच बहुत भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में 10 और 11 जुलाई को व्यापक बारिश होगी. मौसम विभाग ने 9 से 10 जुलाई के बीच राज्य में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 9 और 10 जुलाई को राज्य में बिजली गिरने (वज्रपात) की तीव्र गतिविधि देखी जा सकती है, इसलिए खेतों में काम करने वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.

पश्चिम बंगाल, ओडिशा और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना

पश्चिम बंगाल और सिक्किम: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 से 14 जुलाई तक लगातार भारी बारिश होगी. गांगेय पश्चिम बंगाल में 10 से 14 जुलाई तक बारिश की रफ्तार बढ़ेगी.

ओडिशा: पूरे हफ्ते (9 से 14 जुलाई) ओडिशा में छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश होगी. इस दौरान 9 से 12 जुलाई के बीच 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश: पूर्वी यूपी में 9 से 13 जुलाई तक व्यापक बारिश होगी, जिसमें 10-12 जुलाई के बीच बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. पश्चिमी यूपी में 9-10 जुलाई तक भारी बारिश होगी.

दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़: इन क्षेत्रों में 9 से 10 जुलाई के दौरान व्यापक बारिश होगी. 9 से 12 जुलाई के बीच कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है.

पंजाब: पंजाब में 9 जुलाई को व्यापक बारिश होगी, जबकि 10-14 जुलाई के बीच छिटपुट बारिश के आसार हैं.

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 14 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना

उत्तराखंड: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में 9 से 14 जुलाई तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा. 10 जुलाई को यहां 'बहुत भारी बारिश' का ऑरेंज अलर्ट है। पूरे हफ्ते पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन (landslide) के प्रति सावधान रहने को कहा गया है. जबकि हिमाचल में भी 9 से 14 जुलाई तक लगातार भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 9 जुलाई को 'बहुत भारी बारिश' का अनुमान है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 9 से 10 जुलाई के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में 9, 13 और 14 जुलाई को व्यापक बारिश होगी, जबकि 12-14 जुलाई के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

राजस्थान और गुजरात में बारिश की संभावना

राजस्थान: पूर्वी राजस्थान में 9 जुलाई को व्यापक बारिश होगी और 10 जुलाई को बहुत भारी बारिश का अनुमान है. पश्चिमी राजस्थान में 9 जुलाई को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी और बिजली चमकने के आसार हैं. जबकि गुजरात क्षेत्र में 9 जुलाई को भारी बारिश होगी.

महाराष्ट्र और गोवा में भारी बारिश की संभावना

कोंकण और गोवा: इस क्षेत्र में 9 से 14 जुलाई तक लगातार भारी बारिश जारी रहेगी. जबकि मध्य महाराष्ट्र 9 जुलाई को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

असम और मेघालय बारिश की संभावना

असम और मेघालय: 9 से 12 और 14 जुलाई को व्यापक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. जबकि अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 से 14 जुलाई के दौरान लगातार भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है.

कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश और आंधी तूफान की संभावना

तटीय कर्नाटक में 9 से 14 जुलाई तक भारी बारिश होगी. जबकि केरल में 9-11 जुलाई तक व्यापक बारिश होगी. केरल और तमिलनाडु में 9 से 10 और 12 जुलाई के दौरान तेज सतही हवाएं और थंडरस्कॉल की स्थिति बनी रहेगी.


ये भी पढ़ें: देशभर में मानसून का कहर: दिल्ली-मुंबई में जलभराव, पुणे में इमारत गिरने से 11 लोग फंसे, देहरादून में स्कूल बंद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >