Very Heavy Rain Alert: अगले 72 घंटे होगी आफत की बरसात, कम दबाव बना डिप्रेशन, इन राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट

Very Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी राजस्थान के मध्य भागों पर प्रेशर और उत्तरी झारखंड और उससे सटे दक्षिण बिहार पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके असर के कारण राजस्थान, पूर्वी और उससे सटे मध्य भारत में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है.

Very Heavy Rain Alert: पूरे भारत में मानसून सक्रिय है. वेदर सिस्टम के एक्टिव होने से देश के कई हिस्सों में अगले 72 घंटे तक जोरदार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी राजस्थान के मध्य भागों पर प्रेशर और उत्तरी झारखंड और उससे सटे दक्षिण बिहार पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इन मौसमी गतिविधियों के कारण देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Very heavy rain alert

आईएमडी का अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों में राजस्थान, पूर्वी और उससे सटे मध्य भारत में बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड और उसके आसपास का दबाव क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ गया है जो कमजोर होकर एक निम्न दाब क्षेत्र में परिवर्तित हो गया.

Very heavy rain alert

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तरी राजस्थान के मध्य भागों पर निम्न दाब क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. यह एक दबाव वाले क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है. मौसमी गतिविधियों के कारण आने वाले दिनों में बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान समेत कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

Very heavy rain alert

मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 21 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बरसात होने की संभावना है. 16, 17 और 21 जुलाई के दौरान पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान अति भारी बारिश हो सकती है.

Very heavy rain alert

16 से 19 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाके, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में भारी बारिश हो सकती है.

Very heavy rain alert

आईएमडी के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ मध्यम से तेज बारिश जारी रहने की संभावना है. 16 जुलाई और 19 से 21 जुलाई के दौरान असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

Very heavy rain alert

16 से 21 जुलाई के दौरान केरल और माहे, तमिलनाडु, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 16 जुलाई को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है.

Very heavy rain alert

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >