पटना-टाटानगर वंदे भारत में कीड़े वाला दही परोसा, रेलवे ने लगाया 50 लाख जुर्माना, कॉन्ट्रैक्ट खत्म

Vande Bharat Train: पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में एक यात्री ने पैकेटबंद दही में कीड़े मिलने की शिकायत की थी. जिसपर रेलवे ने एक्शन लेते हुए विक्रेता कंपनी पर भारी जुर्माना लगाया और कॉन्ट्रैक्ट को खत्म कर दिया.

Vande Bharat Train: रेलवे ने विक्रेता कंपनी कृष्णा एंटरप्राइजेज पर कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपये जुर्माना लगाया. यही नहीं रेल मंत्रालय ने आईआरसीटीसी पर भी 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

आईआरसीटीसी से भी रेल मंत्रालय नाराज

रेल मंत्रालय ने आईआरसीटीसी से नाराजगी दिखाई. रेलवे ने IRCTC को रिपोर्ट सौंपने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. जांच के बाद IRCTC ने विक्रेता कृष्णा एंटरप्राइजेज पर 25000 रुपये का जुर्माना लगाया और चेतावनी दी. आईआरसीटीसी की कार्रवाई से रेलवे संतुष्ट नहीं हुआ और विक्रेता का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त कर दिया, साथ ही जुर्माने की राशि बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया.

15 मार्च की है घटना

घटना 15 मार्च 2026 की है. पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सवार 7 यात्रियों को रात के भोजन के साथ पैकेटबंद दही परोसा गया. पैकेट खोलने पर यात्रियों को उसमें कीड़े नजर आए. यात्री रितेश सिंह ने तुरंत अपने एक्स हैंडल पर आईआरसीटीसी, रेल मंत्री और अन्य को टैग करते हुए वीडियो शेयर किया.

आईआरसीटीसी ने जांच में क्या पाया?

आईआरसीटीसी ने जांच में पाया कि दही का पैकेट पटना से प्राप्त किया गया था. जिस पर MFG डेट 9 मार्च 2026 और एक्सपायरी डेट 7 अप्रैल 2026 अंकित थी.

अधिकारियों ने यात्रियों से माफी मांगी, मेवे और मिठाई परोसी गई

घटना के बाद अधिकारियों ने यात्रियों से माफी मांगी. उन्हें मेवे और कुछ मिठाई परोसी गई. आईआरसीटीसी ने बताया- हमने यात्रियों को हर संभव समझाने की कोशिश की. हालांकि, उन्होंने ट्वीट को हटाने से इनकार कर दिया. और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >