Vande Bharat Train : कश्मीर में किस रूट से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, कितना होगा किराया

Vande Bharat Train : रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. इसके अलावा, स्थानीय निवासियों को भी अपने दैनिक आवागमन में सुविधा होगी. जानें इसका रूट और किराया क्या होगा?

Vande Bharat Train : जम्मू-कश्मीर में वंदे भारत एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार है. इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण सुधार आएगा. यह ट्रेन कटरा से श्रीनगर के बीच चलेगी, जिससे स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को यात्रा में सुविधा होगी. इसके चलने के बाद जल्या संख्या में लोग कश्मीर की वादियों की सैर में आने लगेंगे. आइए जानते हैं इस वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ी खास बातें…

वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट और स्टॉपेज क्या होगा

वंदे भारत एक्सप्रेस कटरा से चलकर उधमपुर, रामबन, बनिहाल, अनंतनाग होते हुए श्रीनगर पर ठहरेगी. इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी हो जाएगी.

वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारणी

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह कटरा से प्रस्थान करेगी और दोपहर तक श्रीनगर पहुंचेगी. वापसी में, यह शाम को श्रीनगर से चलकर रात तक कटरा वापस आएगी. सटीक समय सारणी की घोषणा रेलवे के द्वारा कुछ दिनों में कर दी जाएगी.

वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया कितना होगा?

वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा करने का किराया दूरी और कोच के प्रकार के आधार पर निर्धारित होगा. मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कटरा से श्रीनगर तक चेयर कार का किराया लगभग 800 रुपये से 1,000 रुपये के बीच हो सकता है, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1,600 रुपये से 2,000 रुपये के बीच होने की संभावना है. हालांकि, रेलवे की ओर से आधिकारिक किराया सूची जारी नहीं किया गया है.

वंदे भारत एक्सप्रेस का यात्रा समय कितना?

वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी हाई स्पीड और कम स्टॉपेज के कारण यात्रा समय में कमी लाएगी. कटरा से श्रीनगर की दूरी को यह ट्रेन लगभग 5 से 6 घंटे में तय करेगी, जो वर्तमान में चलने वाली ट्रेनों की तुलना में बहुत ही कम है.

यह भी पढ़ें : लाल गाड़ी पकड़ेगी बिना टिकट वाले यात्रियों को, जुर्माना नहीं देने पर होगी ये कार्रवाई

वंदे भारत एक्सप्रेस में मौजूद सुविधाएं

वंदे भारत एक्सप्रेस आधुनिक सुविधाओं से लैस है. इसमें आरामदायक सीटें, वाई-फाई कनेक्टिविटी, इंफोटेनमेंट सिस्टम, जैव-शौचालय, और ऑटोमैटिक गेट हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >