Vande Bharat Accident: वंदे भारत एक्सप्रेस फिर हादसे का शिकार, गाय से टकराई ट्रेन

Vande Bharat Accident: वंदे भारत एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त को लेकर बता दें कि ऐसा 5वां मौका है, जब ट्रेन हादसे का शिकार हुई है. इससे पहले वलसाड जिले के ही अतुल में वंदे भारत ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आयी थी.

वंदे भारत एक्सप्रेस के एक बार फिर दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार गुजरात में वलसाड के उदवाड़ा में वंदे भारत एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यहां ट्रैक पर अचानक गाय आ गयी और ट्रेन की टक्कर हो गयी. दुर्घटना के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस का आगे का हिस्सा क्षतिगस्त हो गया जिस वजह से ट्रेन 15-20 मिनट तक खड़ी रही.

वंदे भारत एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद संजन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को दुरुस्त किया गया. इसके बाद मुंबई के लिए ट्रेन रवाना की गयी. बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार को गांधीनगर से खुली थी जो मुंबई जा रही थी. ट्रेन उदवाड़ा रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी, उसी वक्त एक गाय से ये टकरा गयी.

ऐसा 5वीं बार है, जब ट्रेन हादसे का शिकार हुई है. इससे पहले वलसाड जिले के ही अतुल में वंदे भारत ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आयी थी.

Also Read: Vande Bharat Train: अगले 3 साल में देशभर में चलेंगी 475 वंदे भारत ट्रेन, हाई स्पीड में रेलवे कर रहा काम
कब कब हुआ हादसा

वंदे भारत एक्सप्रेस की बात करें तो इससे पहले चार बाद ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आ चुकी है. 8 नवंबर को गुजरात के आणंद में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी थी. वहीं 29 अक्टूबर को गांधीनगर से मुंबई जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस वलसाड के अतुल में दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आयी. इस वक्त ट्रेन के सामने अचानक बैल आने से उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था.

इसके बाद 06 अक्टूबर को मुंबई से अहमदाबाद जा रही ट्रेन के साथ हादसा हुआ. वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास पशुओं के झुंड से ट्रेन टकरायी. इस हादसे में ट्रेन तो क्षतिग्रस्त हुआ ही, साथ में चार भैंसों की जान भी गयी. 7 अक्टूबर को वडोदरा मंडल के आणंद के समीप वंदे भारत एक्सप्रेस से एक गाय टकराई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >