वी-जॉन हेल्थकेयर इंडिया ने बनाई एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह, 10 हजार से ज्यादा लोगों ने ली ग्रूमिंग प्रतिज्ञा

Vi-John: वी-जॉन हेल्थकेयर इंडिया ने महाकुंभ में Personal Grooming पर डिजिटल शपथ अभियान चलाया. इस अभियान में वी-जॉन हेल्थकेयर इंडिया ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपनी जगह बनाई है.

Vi-John: वी-जॉन हेल्थकेयर इंडिया ने महाकुंभ में पर्सनल ग्रूमिंग के लिए डिजिटल शपथ अभियान चलाया था. इस अभियान में वी-जॉन हेल्थकेयर इंडिया ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपनी जगह बनाई है. इसकी पहल महाकुंभ मेले में की गई थी. वी-जॉन हेल्थकेयर इंडिया ने कुंभ के दौरान ग्रूमिंग का महाकुंभ नाम का एक मुफ्त ग्रूमिंग कैंप लगाया था. इसमें 10,410 लोगों ने ‘ग्रूमिंग प्रतिज्ञा’ ली और पर्सनल ग्रूमिंग का संकल्प लिया.

हजारों लोगों ने ली शपथ

इस स्वच्छता पहल के तहत हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रूमिंग शपथ ली, जिसमें उन्होंने पर्सनल ग्रूमिंग और स्वच्छता को प्राथमिकता देने का वादा किया. 45 दिनों तक चले इस प्रभावशाली अभियान में एशिया में व्यक्तिगत सौंदर्य के लिए सबसे बड़ी डिजिटल शपथ दर्ज की गई. इस उपलब्धि पर Vi-John हेल्थकेयर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर हर्षित कोचर ने अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि हजारों लोगों को पर्सनल ग्रूमिंग को जीवनशैली के रूप में अपनाते देखना हमारे मिशन को मजबूत करता है.

Vi-John हेल्थकेयर इंडिया के जनरल मैनेजर (मार्केटिंग) आशुतोष चौधरी ने कहा कि हमने कुंभ में श्रद्धालुओं को मुफ्त सेवाएं प्रदान की और उन्हें सौंदर्य के महत्व के बारे में जागरूक किया. बीते 12 मार्च को Vi-John ऑफिस में एक विशेष सम्मान समारोह का भी आयोजित किया गया, जिसमें कई गणमान्य लोग शामिल हुए. बता दें, Vi-John हेल्थकेयर इंडिया व्यक्तिगत सौंदर्य और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक जाना माना नाम है. कंपनी प्रीमियम क्वालिटी के उत्पाद उपलब्ध कराती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >