उत्तरकाशी टनल हादसे के बाद एक्शन में सीएम धामी, कहा- सभी सुरंग परियोजनाओं की होगी समीक्षा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुरंग से निकाले गए श्रमिकों को ऋषिकेश के एम्स में भर्ती किए जाने से पहले बुधवार को चिन्यालीसौड़ अस्पताल में उनसे मिलकर उनका हालचाल जाना. सीएम धामी ने सभी मजदूरों को एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक सौंपा.

उत्तरकाशी जिले की सिलक्यारा सुरंग में पिछले 17 दिनों से फंसे सभी 41 मजदूरों को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया है. अच्छी बात है कि सभी मजदूर स्वस्थ्य हैं. हालांकि हेल्थ चेकअप के लिए सभी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) लाया गया है. जहां 48 घंटों तक डॉक्टरों की टीम के देखरेख में रहेंगे. इधर हादसे को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन में आ गए हैं. उन्होंने राज्य में चल रहे सभी सुरंग परियोजनाओं की समीक्षा कराने का फैसला किया है.

सभी सुरंग परियोजनाओं की होगी समीक्षा : सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवाददाताओं से कहा, राज्य सरकार ने प्रदेश में सभी सुरंग परियोजनाओं की समीक्षा करने का फैसला लिया है. उन्होंने आगे कहा, राज्य में ऐसी कई परियोजनाएं चल रही हैं. हमने उनकी समीक्षा करने का निर्णय किया है. हमें विकास चाहिए लेकिन पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच संतुलन होना चाहिए. हाल में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी कहा था कि सरकार सभी निर्माणाधीन सुरंगों का सुरक्षा ऑडिट करेगी.

धामी ने श्रमिकों को एक-एक लाख रुपये का चेक सौंपा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुरंग से निकाले गए श्रमिकों को ऋषिकेश के एम्स में भर्ती किए जाने से पहले बुधवार को चिन्यालीसौड़ अस्पताल में उनसे मिलकर उनका हालचाल जाना. सीएम धामी ने सभी मजदूरों को एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक सौंपा. मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए गए बचाव अभियान के अंतिम दौर में मलबे में पाइप डालने के लिए ‘रैट माइनिंग तकनीक’ से हाथ से खुदाई करने वाले श्रमिकों को भी 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की.

Also Read: PHOTOS : उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे थे बिरनी के सुबोध और विश्वजीत, बाहर निकलने पर मनी दिवाली

पीएम मोदी भी रेस्क्यू ऑपरेशन का लगातार लेते रहे अपडेट

मीडिया से बातचीत में धामी ने कहा कि सभी लोग स्वस्थ और प्रसन्न हैं और वे उन्हें सुरंग से बाहर निकालने का प्रयास करने वाले लोगों और एजेंसियों का धन्यवाद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बचाव अभियान पर लगातार ध्यान दे रहे थे और वह अपने बच्चों की तरह श्रमिकों की चिंता करते रहे, इसके लिए श्रमिकों ने उनका भी आभार व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बचाव अभियान में दुनिया के सबसे अच्छे प्रयास किए गए.

Also Read: उत्तरकाशी हादसा : मजदूरों के निकलते ही कहां गए सीएम धामी, क्यों लगे बाबा बौखनाग के जयकारे?

कैसे हुआ हादसा?

गौरतलब है कि चारधाम यात्रा मार्ग पर बन रही साढ़े चार किलोमीटर लंबी सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह जाने से उसमें 41 श्रमिक फंस गए थे जिन्हें युद्धस्तर पर चलाए गए बचाव अभियान के बाद मंगलवार को सकुशल बाहर निकाल लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >