Uttarakhand Tunnel Rescue: सीएम धामी ने अपने आवास पर की मजदूरों के परिजनों से मुलाकात

Uttarakhand Tunnel Rescue: उत्तराखंड में 12 नवंबर से सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे सभी 41 श्रमिकों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है. फिलहाल सभी मजदूर सिल्कयारा टनल के अंदर सेफ्टी टनल में रखा गया है. उन्हें एंबुलेंस के जरिये टनल से बाहर भेजा जा रहा है.

Live Updates
1:24 AM. 30 Nov 23 7:54 PM. 29 Nov

मजदूरों के परिजनों से मिले सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अपने आवास पर इगास बग्वाल समारोह में सिल्कयारा सुरंग से बचाए गए 41 श्रमिकों में से कुछ मजदूरों के परिवारों से मुलाकात की.

1:24 AM. 30 Nov 23 7:54 PM. 29 Nov

ओडिशा के मंत्री सारदा प्रसाद ने की मजदूरो से मुलाकात

ओडिशा के मंत्री सारदा प्रसाद नायक ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्याइसौर में बचाए गए पांच श्रमिकों से मुलाकात की, जो उनके राज्य के हैं. सभी 41 श्रमिकों की मेडिकल जांच एम्स ऋषिकेश में चल रही है, जहां उन्हें आज भारतीय वायुसेना के परिवहन विमान चिनूक से ले जाया गया.

7:34 PM. 29 Nov 23 2:04 PM. 29 Nov

श्रमिकों को एम्स ऋषिकेश लाया गया, चिनूक हेलिकॉप्टर से पहुंचे मजदूर

उत्तराखंड सुरंग से रेस्क्यू किये गए सभी 41 मजदूरों को एम्स ऋषिकेश लाया गया है. सभी श्रमिक चिनूक हेलिकॉप्टर से यहां पहुंचे है. उनका एम्स में आगे का उपचार होगा.

7:34 PM. 29 Nov 23 2:04 PM. 29 Nov

चिनूक विमान से एम्स ऋषिकेश के लिए सभी 41 मजदूर रवाना

7:34 PM. 29 Nov 23 2:04 PM. 29 Nov

रैट माइनर्स को 50-50 हजार का ईनाम देगी उत्तराखंड सरकार

उत्तरकाशी सुरंग हादसे के बचाव अभियान में खुदाई करने वाले रैट माइनर्स को उत्तराखंड सरकार 50-50 हजार का ईनाम देगी.

7:34 PM. 29 Nov 23 2:04 PM. 29 Nov

चिन्यालीसौड़ अस्पताल से एम्स ऋषिकेश ले जाए जाएंगे सभी 41 मजदूर

उत्तराखंड सुरंग से रेस्क्यू किये गए सभी 41 मजदूरों को एम्स ऋषिकेश ले जाया जाएगा. अभी वह चिन्यालीसौड़ अस्पताल में है.

मुख्य बातें

Uttarakhand Tunnel Rescue: उत्तराखंड में 12 नवंबर से सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे सभी 41 श्रमिकों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है. फिलहाल सभी मजदूर सिल्कयारा टनल के अंदर सेफ्टी टनल में रखा गया है. उन्हें एंबुलेंस के जरिये टनल से बाहर भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >