Uttarakhand Heavy Rain: उत्तराखंड में मानसून का कहर, भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, चेतावनी जारी

Uttarakhand Heavy Rain: उत्तराखंड में मानसून का कहर जारी है. लगातार हो रही बारिश से राज्य में भारी तबाही मची है. बादल फटने की घटना लगातार हो रही है. नदियां और नाले उफान पर हैं. भूस्खलन की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. अब भी राज्य में लगातार बारिश हो रही है. जिसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है. लोगों को नदी और नालों के पास न जाने की सलाह दी जा रही है.

Uttarakhand Heavy Rain: उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के बाद उत्तरकाशी पुलिस ने लोगों को खतरे के लिए अलर्ट किया है. पुलिस ने ट्वीट किया, “बारिश की चेतावनी और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस लगातार लोगों को सचेत कर रही है. सभी सावधानियां बरतें, नदियों और नालों के पास न जाएं. सुरक्षित स्थान पर रहें. पुलिस सहायता के लिए 112 डायल करें.”

थराली में राहत और बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली में आई आपदा के एक दिन बाद रविवार को बचाव और राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी रहा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रभावित क्षेत्र पहुंचे.

थराली में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही

थराली में शुक्रवार देर रात हुई भारी बारिश के कारण टूनरी बरसाती नाले में बाढ़ आ गई. बाढ़ के साथ आए मलबे की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवती की जान चली गई. चेपड़ों बाजार में 78 वर्षीय व्यक्ति लापता हो गया. घटना में 9 व्यक्ति घायल हुए हैं. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, 150-200 लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. आपदा में थराली के तहसील कार्यालय, चेपड़ों बाजार, कोटदीप बाजार तथा आसपास के क्षेत्रों के कई मकानों और दुकानों में एक से दो फुट तक मलबा भर गया. मलबे में एसडीएम आवास भी क्षतिग्रस्त हो गया. मलबे में कुछ वाहन भी दब गए. थराली तथा आसपास के क्षेत्र में कुल 41 मकानों को नुकसान पहुंचा है जिनमें से 11 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं. मलबे में 11 वाहन भी दब गए हैं.

बाढ़ से कई मार्ग प्रभावित

कर्णप्रयाग-थराली-देवाल मार्ग थराली के 10 किलोमीटर के दायरे में 12-15 स्थानों पर मलबा आने, बह जाने या बरसाती नालों के कारण बाधित है जिसे 10 जेसीबी और पोकलैंड मशीनों से साफ करने का कार्य जारी है. कर्णप्रयाग-थराली-देवाल मार्ग, थराली के आसपास लगभग 10 किलोमीटर क्षेत्र में 12-15 स्थानों पर मलबा आने, सड़क के बहने और बरसाती नालों के उफान के कारण बाधित है.

मुख्यमंत्री धामी ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लिया

मुख्यमंत्री धामी ने थराली के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा वहां जारी बचाव एवं राहत कार्यों का भी जायजा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री आपदा प्रभावितों से भी मिले और उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >