Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड में 62.5 प्रतिशत वोटिंग, EVM में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत

Uttarakhand Election 2022 Live Updates: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है. प्रदेश के 82 लाख से ज्यादा मतदाता कुल 632 प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य तय करने के लिये अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ

Live Updates
4:25 AM. 15 Feb 22 10:55 PM. 14 Feb

उत्तराखंड में 62.5 प्रतिशत वोटिंग

उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीट के लिए सोमवार को हुए चुनाव में लगभग 62.5 फीसदी मतदान हुआ जहां मतदाताओं ने 632 उम्मीदवारों की किस्मत को ईवीएम में कैद कर दिया. उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि प्रदेश में सभी स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा और लगभग 62.5 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने हालांकि बताया कि मतदान प्रतिशत के वास्तविक आंकडे़ सभी मतदान पार्टी के संग्रह केंद्रों पर लौटने के बाद ही जारी किए जा सकेंगे.

2:47 AM. 15 Feb 22 9:17 PM. 14 Feb

पुष्कर सिंह धामी ने कहा-जनता ने किया रिकाॅर्ड मतदान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में कहा कि जनता ने इतिहास रच दिया है, जिस तरह जनता ने बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है वह रिकाॅर्ड है.

12:28 AM. 15 Feb 22 6:58 PM. 14 Feb

केदारनाथ के जग्गी बगवान, चिलौंड गांवों ने किया मतदान का बहिष्कार

सड़क निर्माण न होने से नाराज केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के दो गांवों-जग्गी बगवान और चिलौंड के मतदाताओं ने उत्तराखंड में सोमवार को हुए मतदान का पूरी तरह बहिष्कार किया. चिलौंड गांव में 225 जबकि जग्गी बगवान गांव में 376 मतदाता हैं.

11:17 PM. 14 Feb 22 5:47 PM. 14 Feb

शाम पांच बजे तक लगभग 60 प्रतिशत मतदान

उत्तराखंड में शाम पांच बजे तक लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ है. अभी एक घंटे का मतदान अभी शेष है.

11:17 PM. 14 Feb 22 5:47 PM. 14 Feb

हरीश रावत का आरोप, भाजपा शहीद सैनिकों के नाम पर अपना हित साध रही

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने आज भाजपा पर आरोप लगाया कि वो भारतीय सेना का अपमान कर रही है. भारतीय सेना पूरे देश की है, लेकिन भाजपा शहीद सैनिकों के नाम पर अपना हित साध रही है.

11:17 PM. 14 Feb 22 5:47 PM. 14 Feb

मतदाताओं में उत्साह, खटीमा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मतदान किया

उत्तराखंड में मतदाताओं का उत्साह देखते बन रहा है. वहीं पुष्कर सिंह धामी और हरीश रावत एक दूसरे पर आरोप लगाते दिख रहे हैं. पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में अपना मतदान किया है.

मुख्य बातें

Uttarakhand Election 2022 Live Updates: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है. प्रदेश के 82 लाख से ज्यादा मतदाता कुल 632 प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य तय करने के लिये अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >