Video : कुर्ता–पजामा में बेटे, बेटी गाउन में, अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस का अलग ढंग से हुआ स्वागत

Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस के साथ व्यापार, शुल्क, क्षेत्रीय सुरक्षा और समग्र द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों सहित कई प्रमुख मुद्दों पर बातचीत करेंगे. फिर शाम को उनके एवं उषा के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे. दिल्ली पहुंचने के बाद उपराष्ट्रपति वेंस का जोरदार स्वागत किया गया. वेंस के बच्चे भी भारत आए हैं.

Video : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस और अपने तीन बच्चों के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे. इस दौरान बच्चे पारंपरिक भारतीय परिधान पहने हुए दिखाई दिए. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है. इसमें नजर आ रहा है कि वेंस के दोनों बेटे कुर्ता–पजामा पहने हुए हैं जबकि बेटी गाउन पहनी है. विमान से दोनों बेटे वेंस के साथ उतरते हैं जबकि बेटी  को उतरने में दिक्कत होती है तो खुद उपराष्ट्रपति उसे गोद में उठाकर नीचे उतारते हैं. परिवार ने उनके स्वागत के लिए आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखा, जिसमें भारत की समृद्ध विरासत और आतिथ्य को दर्शाया गया. देखें वीडियो

जेडी वेंस और उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा के सोमवार सुबह दिल्ली पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव हवाई अड्डे पर वेंस परिवार का स्वागत करते दिखे. वेंस और उनका परिवार भारत की अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान दिल्ली के अलावा जयपुर और आगरा भी जाएगा. भारत और अमेरिका अब द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत कर रहे हैं जिसमें शुल्क और बाजार तक पहुंच सहित कई मुद्दों को शामिल किए जाने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >