US Strikes Venezuela: भारत ने वेनेजुएला की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की दी सलाह, इमरजेंसी नंबर जारी

US Strikes Venezuela: अमेरिका ने शुक्रवार देर रात को वेनेजुएला पर जोरदार हमला किया. देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी समेत पकड़ लिया गया और देश से बाहर ले जाया गया. वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के बाद स्थिति बेहद खराब है. इस बीच भारत सरकार ने वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया है. साथ ही वेनेजुएला की यात्रा से बचने की सलाह भी दी गई है.

US Strikes Venezuela: विदेश मंत्रालय ने कहा- वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे वेनेजुएला की गैर-जरूरी यात्रा से बचें. जो भी भारतीय किसी भी कारण से वेनेजुएला में हैं, उन्हें बहुत सावधानी बरतने, अपनी आवाजाही सीमित रखने और कराकास में भारतीय दूतावास से उनके ईमेल आईडी: cons.caracas@mea.gov.in या इमरजेंसी फोन नंबर +58-412-9584288 (WhatsApp कॉल के लिए भी) के जरिए संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है.

अमेरिकी हमले में 115 लोगों की मौत

अमेरिकी प्रशासन के अनुसार वेनेजुएला पर हमलों की संख्या 35 थी और मारे गए लोगों की संख्या कम से कम 115 थी. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका मादक पदार्थ गिरोहों के साथ सशस्त्र संघर्ष में है और उन्होंने अमेरिका में मादक पदार्थ के प्रवाह को रोकने के लिए हमलों को आवश्यक ठहराया. इधर मादुरो ने अमेरिकी सैन्य कार्रवाइयों की निंदा करते हुए कहा कि यह उन्हें सत्ता से हटाने का एक छद्म प्रयास है. अमेरिका ने 2019 में वेनेजुएला में अपना दूतावास बंद कर कर्मियों को वापस बुला लिया था.

क्यूबा ने अमेरिका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय से प्रतिक्रिया की अपील की

मादुरो सरकार के समर्थक और अमेरिका के पुराने प्रतिद्वंद्वी क्यूबा ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से प्रतिक्रिया की अपील की. क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कानेल बर्मुडे ने इसे आपराधिक हमला करार दिया. उन्होंने एक्स पर कहा, हमारे शांतिपूर्ण क्षेत्र पर बेरहमी से हमला किया जा रहा है. ईरान के विदेश मंत्रालय ने भी हमलों की निंदा की.

मादुरो, उनकी पत्नी के खिलाफ अमेरिका ने लगाया नया अभियोग

अमेरिकी न्याय विभाग ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी के खिलाफ एक नया अभियोग लगाया है. मादुरो पर एक भ्रष्ट, अवैध सरकार का नेतृत्व करने का आरोप लगाया गया है. जिसने दशकों से मादक पदार्थों की तस्करी समेत अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी ताकत का दुरुपयोग किया है. इसमें आरोप लगाया गया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयासों ने वेनेजुएला के राजनीतिक और सैन्य अभिजात वर्ग को समृद्ध और मजबूत बनाया. अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि मादुरो ने दुनिया के कुछ सबसे हिंसक और कुख्यात मादक पदार्थों के तस्करों और नार्को-आतंकवादियों के साथ मिलकर अमेरिका में कई टन कोकीन की तस्करी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >