अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिल्ली में कहा-कुछ ही घंटों में हो सकती है अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा

Marco Rubio : अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिल्ली में कहा कि बहुत संभव है कि अमेरिका-ईरान युद्ध शीघ्र समाप्त हो जाए और शांति समझौते पर बात बन जाए. उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट विश्व का एक प्रमुख तेल मार्ग है, जिसे सबके लिए उपलब्ध कराना जरूरी है.संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत निर्बाध समुद्री व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा का समर्थन करता है.

Marco Rubio : भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आए अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है. मार्को रुबियो ने कहा कि अगले कुछ घंटों में दुनिया को अच्छी खबर मिल सकती है.

ईरान के साथ शांति वार्ता में प्रगति

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका और ईरान के साथ जो बातचीत हो रही है, उसमें अच्छी प्रगति हुई है. बहुत संभव है कि यह शांति वार्ता एक ठोस समझौते तक पहुंचे. उन्होंने इस बात के साफ संकेत दिए कि बहुत संभव है कि आने वाले कुछ घंटों में ईरान युद्ध को लेकर कोई बड़ी घोषणा हो सकती है.

होर्मुज स्ट्रेट पर केंद्रित है अमेरिका-ईरान की बातचीत

मार्को रुबियो ने कहा कि शांति वार्ता के केंद्र में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज है. होर्मुज स्ट्रेज विश्व के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है. इस मार्ग को बाधित करके ईरान ने पूरे विश्व की ऊर्जा जरूरतों को प्रभावित किया है. मार्को रुबियो ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग में वाणिज्यिक जहाजों को बाधित करना अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है, इसलिए इस मार्ग पर शांतिपूर्ण और सहज आवाजाही की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए बातचीत हो रही है. रुबियो ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट बाधित होने से पूरे विश्व में कच्चे तेल की कीमत बढ़ी है और ऊर्जा संकट उत्पन्न हुआ है. यही वजह है कि अमेरिका-ईरान की बातचीत के केंद्र में होर्मुज स्ट्रेट है.

ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकना अमेरिका का उद्देश्य

मार्को रुबियो ने एक बार फिर कहा कि वह ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकेगा. शांति वार्ता के दौरान उसे इस बात पर राजी कर लिया जाएगा कि वह इस दिशा में बातचीत से आगे बढ़े. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए यह आवश्यक है कि ईरान को परमाणु कार्यक्रमों से दूर रखा जाए.

ये भी पढ़ें : एस जयशंकर और मार्को रुबियो ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा-भारत और अमेरिका साझेदार, H-1B वीजा पर कही ये बात

ट्विशा शर्मा की मौत पर अब सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, एम्स दिल्ली की टीम कर रही है दूसरी बार पोस्टमार्टम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >