G20 Summit: पीएम मोदी से मिले राष्ट्रपति जो बाइडेन, कई मुद्दों पर हुई बात, चंद्रयान-3 व आदित्य मिशन पर दी बधाई

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जी 20 समिट में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंच गये हैं. राष्ट्रपति बाइडेन अपने विशेष विमान एयरफोर्स वन से उतरकर स्वागत में खड़े केंद्रीय मंत्री वीके सिंह से मिले. वहीं भारत पहुंचने के बाद जो बाइडेन ने अमेरिकी राजदूत एरिक गारसेटी की बेटी माया को भी बड़े प्यार से गले लगाया.

G20 summit Joe Biden: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाले जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे. एयरपोर्ट से राष्ट्रपति बाइडन सीधे पीएम आवास के लिए रवाना हो गये, जहां पीएम मोदी के साथ बाइडेन द्विपक्षीय बैठक करेंगे. बैठक के दौरान, दोनों नेताओं की ओर से जून में प्रधानमंत्री मोदी की वाशिंगटन की आधिकारिक यात्रा के दौरान लिये गये फैसलों पर हुई प्रगति की समीक्षा कर सकते हैं. व्हाइट हाउस ने कहा है कि बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत की अपनी यात्रा के दौरान रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करेंगे.

भारत में जी-20: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन दिल्ली के 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास में बातचीत की. दोनों नेताओं ने अपनी चर्चा में कई तरह के मुद्दे पर बात की. बातचीत के बाद पीएम ने ट्वीट भी किया. पीएमओ की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया है कि इससे भारत और अमेरिका के बीच संबंध और गहरे होंगे.

अमेरिकी राजदूत की बेटी ने भी किया बाइडेन का स्वागत
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का स्वागत नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने किया. भारत आगमन के दौरान बाइडेन अपने विशेष विमान एयरफोर्स वन से उतरकर स्वागत में खड़े केंद्रीय मंत्री वीके सिंह से मिले. वहीं भारत पहुंचने के बाद जो बाइडेन ने अमेरिकी राजदूत एरिक गारसेटी की बेटी माया को भी बड़े प्यार से गले लगाया. बता दें कि छोटी सी बच्ची माया भी अगवानी के लिए पालम टेक्निकल एरिया के हवाई अड्डे पर मौजूद थी. 

राजघाट जाएंगे पीएम मोदी

गौरतलब है कि कि कल से जी20 की बैठक शुरू हो रही है. कार्यक्रम के लिए सभी विदेशी मेहमान भारत पहुंच चुके हैं. जो बाइडेन जी 20 समिट के बाद वियतनाम के लिए रवाना होंगे. हालांकि वियतनाम जाने से पहले बाइडेन रविवार को राजघाट स्मारक भी जाएंगे. जी-20 समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं.

राष्ट्रपति बाइडेन ने चंद्रयान-3 और आदित्य मिशन की सफलता पर दी बधाई

राष्ट्रपति बाइडेन ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में चंद्रयान -3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के साथ-साथ भारत के पहले सौर मिशन, आदित्य-एल 1 के सफल प्रक्षेपण पर प्रधान मंत्री मोदी और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी.

मुलाकात के बाद व्हाइट हाउस ने लचीली वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्माण के लिए अपना समर्थन दोहराया, इस संबंध में माइक्रोचिप टेक्नोलॉजी, इंक की एक बहु-वर्षीय पहल, भारत में अपने अनुसंधान और विकास की उपस्थिति का विस्तार करने के लिए लगभग 300 मिलियन डॉलर का निवेश करने और एडवांस्ड माइक्रो डिवाइस की घोषणा को ध्यान में रखा. भारत में अनुसंधान, विकास और इंजीनियरिंग संचालन का विस्तार करने के लिए अगले पांच वर्षों में भारत में 400 मिलियन डॉलर का निवेश करें. नेताओं ने अमेरिकी कंपनियों, माइक्रोन, एलएएम रिसर्च और एप्लाइड मैटेरियल्स द्वारा जून 2023 में की गई घोषणाओं के चल रहे कार्यान्वयन पर संतोष व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >