UPPSC Protest : छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, सपा-कांग्रेस हुई बीजेपी सरकार पर हमलावर

UPPSC Protest: ‘पीसीएस प्री’ और ‘आरओ एआरओ’ की परीक्षा को लेकर यूपीपीएससी के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन जारी है. लाठी चार्ज को लेकर कांग्रेस और सपा ने बीजेपी सरकार पर हमला किया है.

UPPSC Protest: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा ‘पीसीएस प्री’ और ‘आरओ एआरओ’ की परीक्षा दो दिन कराने के निर्णय के विरोध में छात्रों का आंदोलन जारी है. आयोग ने कहा है कि परीक्षाओं की शुचिता और अभ्यर्थियों की सुविधा हमारी प्राथमिकता है. मामले को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- प्रयागराज में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है.

बीजेपी युवाओं की आवाज को दबाती है : जयराम रमेश

रमेश ने आगे लिखा- उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन की मनमानी के खिलाफ आवाज उठा रहे छात्रों की बातों को ध्यान से सुनने की जरूरत है. यह पहला मौका नहीं है जब बीजेपी युवाओं की आवाज को इस तरह से दबाने की कोशिश कर रही है. इससे पहले भी नौकरी की मांग करने या भर्ती घोटाले एवं पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने पर उनकी आवाज को कुचलने का प्रयास किया जा चुका है. कांग्रेस पार्टी ने युवा न्याय गारंटी के तहत युवाओं की इन्हीं समस्याओं को समझते हुए ठोस पहल करने की बात कही थी. इसके तहत हमने 30 लाख सरकारी पदों पर तत्काल स्थायी नियुक्ति की गारंटी, पेपर लीक से मुक्ति और नौकरी कैलेंडर के माध्यम से समयबद्ध भर्ती समेत 5 वादे किए थे.

Read Also : UPPSC Protest: RO ARO और UPPSC Pre परीक्षा पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, जानें क्या है मामला

छात्रों पर लाठीचार्ज बेहद निंदनीय : अखिलेश यादव

प्रतियोगी छात्रों ने सोमवार से लोक सेवा आयोग के गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जो अभी भी जारी है. दिन ढलने के साथ हजारों की संख्या में छात्रों ने मोबाइल टार्च जलाकर एकता का प्रदर्शन किया. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा- योगी बनाम प्रतियोगी’ छात्र हुआ माहौल! आज यूपी के प्रतियोगी परीक्षाओं के हर अभ्यर्थी, हर छात्र, हर युवक-युवती की ज़ुबान पर जो बात है वो है…नौकरी बीजेपी के एजेंडे में है ही नहीं…छात्रों पर लाठीचार्ज बेहद निंदनीय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >