केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी, दाऊद के नाम पर आया कॉल

नागपुर के डीसीपी राहुल मदाने ने बताया, केंद्रीय मंत्री के ऑफिस में 10 मिनट में तीन फोन कॉल आये. फिलहाल कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. उन्होंने आगे बताया, आगे की जांच चल रही है. उन्होंने बताया, हमारी क्राइम ब्रांच सीडीआर पर काम करेगी.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी देने की खबर सामने आ आ रही है. बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री गडकरी के कार्यालय के लैंडलाइन पर बीएसएनएल से सुबह 11.25 बजे, 11.32 बजे और दोपहर 12.32 बजे तीन कॉल आईं. ऑफिस की ओर से गडकरी के कार्यालय की ओर से पुलिस को दी गयी है.

कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाली जा रही : पुलिस

नागपुर के डीसीपी राहुल मदाने ने बताया, केंद्रीय मंत्री के ऑफिस में 10 मिनट में तीन फोन कॉल आये. फिलहाल कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. उन्होंने आगे बताया, आगे की जांच चल रही है. उन्होंने बताया, हमारी क्राइम ब्रांच सीडीआर पर काम करेगी. एक विश्लेषण चल रहा है. सुरक्षा बढ़ा दी गई है, मंत्री गडकरी के कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

दाऊद के नाम पर आया कॉल

बताया जा रहा है कि फोन कॉल करने वाले शख्स ने दाऊद इब्राहिम गैंग का नाम लेते हुए नितिन गडकरी के ऑफिस को धमकी दिया.

Also Read: Auto Expo 2023: नितिन गडकरी बोले- सड़क हादसों में मौत कम हो, इसके लिए ऑटो इंडस्ट्री सेफ्टी फीचर्स बढ़ाए

महाराष्ट्र एटीएस भी जांच में जुटी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सुबह से तीन बार धमकी भरे कॉल आने के बाद महाराष्ट्र ए्रटीएस की टीम में अलर्ट में आ गयी है और जांच में जुट गयी है. 26 जनवरी को देखते हुए यही भी जांच की जा रही है कि फोन कॉल के पीछ कहीं आतंकवादी ग्रुप का हाथ तो नहीं है. या फिर किसी आपराधिक किस्म के लोगों का इस कॉल के पीछे हाथ है.

‘आतंकवादी हमले’ के फर्जी कॉल से मुस्तैद हुई पुणे पुलिस, आरोपी पकड़ा

पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक व्यक्ति ने फोन करके एक संभावित आतंकवादी हमले के बारे में सूचना दी जिसके बाद पुणे रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई लेकिन बाद में सूचना झूठी निकली. अधिकारी ने बताया कि कॉल करने वाले व्यक्ति का पता लगा लिया गया और उसे हिरासत में ले लिया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी ने एक ट्रेन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कर्मियों से झगड़ा होने के बाद आवेश में आकर कथित तौर पर कॉल की. यह कॉल शुक्रवार शाम को आयी. पुलिस अधिकारी ने कहा, कॉल आने के बाद पुणे रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी और तलाशी ली गयी लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया. कॉल करने वाले व्यक्ति का कटराज इलाके में होने के बारे में पता चला.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >