RSS चीफ मोहन भागवत को उमर अहमद इलियासी ने बताया ‘राष्ट्रपिता', मस्जिद में हुई 6 घंटे तक गुफ्तगू

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के एक मस्जिद में अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी से मुलाकात की. कस्तूरबा गांधी मार्ग मस्जिद में बंद कमरे में एक घंटे से अधिक वक्त तक बैठक हुई.

अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख उमर अहमद इलियासी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत को ‘राष्ट्रपिता’ बता दिया. उन्होंने आगे कहा, हमारा डीएनए एक ही है, केवल ईश्वर की पूजा करने का हमारा तरीका अलग है.

आरएसएस प्रमुख और इलियासी के बीच मस्जिद में हुई 6 घंटे तक बातचीत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के एक मस्जिद में अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी से मुलाकात की. कस्तूरबा गांधी मार्ग मस्जिद में बंद कमरे में एक घंटे से अधिक वक्त तक बैठक हुई. भागवत के साथ संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी कृष्ण गोपाल, राम लाल और इंद्रेश कुमार थे. अहमद इलियासी के भाई सुहैब इलियासी ने बैठक के बाद कहा, यह काफी अच्छी बात है कि भागवत हमारे पिता की पुण्यतिथि पर हमारे निमंत्रण पर आए. इससे देश में अच्छा संदेश भी गया है.

Also Read: मोहन भागवत बोले- भारत को दुनिया के लिये आदर्श समाज बनाने की दिशा में काम कर रहा RSS

भागवत ने मदरसा ताजवीदुल कुरान का दौरा किया, बच्चों से भी बात

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने इलियासी के निमंत्रण पर मस्जिद का दौरा करने पहुंचे थे. भागवत ने उत्तरी दिल्ली में मदरसा ताजवीदुल कुरान का दौरा किया और वहां बच्चों के साथ बातचीत की. अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख ने कहा, हम सभी मानते हैं कि राष्ट्र पहले आता है. उन्होंने आगे कहा, हमारा डीएनए एक है, सिर्फ अल्लाह की इबादत का तरीका अलग-अलग है.

साम्प्रदायिक सौहार्द्र मजबूत करने के लिए मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ चर्चा कर रहे मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख साम्प्रदायिक सौहार्द्र को मजबूत करने के लिए मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ चर्चा कर रहे हैं. उन्होंने हाल में दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल जमीरउद्दीन शाह, पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी और कारोबारी सईद शेरवानी से मुलाकात की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >