Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में आज से नहीं ले जा पाएंगे मोबाइल, नियम तोड़ने पर लगेगा इतना जुर्माना

Ujjain Mahakal Temple: उज्जैन के बाबा महाकालेश्वर मंदिर में आज से मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. ऐसे में अब जो भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आएंगे, उनके लिए लॉकर सुविधा उपलब्ध कराई गई है. वहीं मोबाइल के साथ पकड़े जाने पर 200 रुपये का जुर्माना देना होगा.

Ujjain Mahakal Temple: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज से मोबाइल फोन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. मंदिर प्रबंधन समिति ने बताया कि महाकाल लोक कॉरिडोर में यह नियम लागू नहीं है. ऐसे में अब जो भी यात्री मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए जा रहे है, उन्हें अपने मोबाइल को लॉकर में जमा करना होगा. मंदिर परिसर में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए लॉकर्स की व्यवस्था की गई है. क्यूआर कोड के माध्यम से उन्हें टोकन दिया जाएगा, बाद में टोकन दिखाने पर मोबाइल वापस कर दिए जाएगा. इसके लिए परिसर में मंदिर समिति ने 10 हजार लॉकर बनवाए हैं. इनसब के बावजूद भी अगर कोई व्यक्ति मोबाइल के साथ दिखता है, तो उससे 200 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा.

महाकाल मंदिर में मोबाइल बैन

मंदिर प्रबंधन समिति ने बताया कि तीन स्थानों मानसरोवर गेट, प्रशासनिक ब्लॉक के सामने और गेट-4 के पास क्लॉक रूम में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में प्रवेश से पहले अपने मोबाइल-फोन जमा करने के लिए लॉकर रखे गए हैं, जबकि एक सॉफ्टवेयर बनाया गया है. क्लॉक रूम में एक बार में 10,000 मोबाइल फोन स्टोर करने की क्षमता है. उन्होंने बताया कि “मंदिर में प्रवेश के समय, भक्त को एक क्यूआर कोड दिया जाएगा जो मोबाइल फोन जमा करते समय उनकी तस्वीर क्लिक करने के बाद आएगा. मंदिर से बाहर निकलते समय भक्तों को क्यूआर कोड दिखाना होगा, जिसके बाद वह मोबाइल वापस ले सकते हैं. इसके लिए भक्तों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा.

Also Read: महाकाल मंदिर में बॉलीवुड गाने पर रील्स बनाने वाली महिला सुरक्षाकर्मी Video Viral, किया गया निलंबित
मंदिर बन रहा था सेल्फी स्पॉट

मंदिर के पुजारी की मानें तो ये सुविधा मंदिर हित और श्रद्धालुओं के हित में हुआ है. बता दें कि बीते कुछ दिनों से मंदिर परिसर में लगातार कई लोग रील्स बना रहे थे, कई बार तो अभद्र गाने भी बजाये जाते थे. बाद में इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा था. जिसके बाद मंदिर की पवित्रता और परंपरा को बनाये रखने के लिए ये फैसला लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >