Udhampur Encounter : उधमपुर मुठभेड़ में एक जवान शहीद, ड्रोन को लगाया गया आतंकियों की तलाश में

Udhampur Encounter : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सेना और पुलिस का संयुक्त तलाश अभियान चलाया गया. इसमें एक जवान के शहीद होने की खबर है.

Udhampur Encounter : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के ऊंचाई वाले जंगलों में शनिवार को सेना और पुलिस ने आतंकियों की तलाश में संयुक्त अभियान फिर से शुरू किया. इसी दौरान आतंकियों से हुई मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल एक जवान ने तड़के दम तोड़ दिया. सुरक्षा बल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं.

उधमपुर में एक जवान शहीद

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम उधमपुर के डूडू-बसंतगढ़ क्षेत्र और डोडा के भद्रवाह में सेओज धार वन सीमा पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के संयुक्त तलाशी दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की जिसमें एक जवान घायल हो गया था. उन्होंने बताया कि जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

इलाके में रात में कड़ी घेराबंदी की गई

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के आसपास के इलाके में रात में कड़ी घेराबंदी की गई थी और शनिवार सुबह संयुक्त तलाश अभियान फिर से शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि वन क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है.

ड्रोन और खोजी कुत्तों से लैस हैं भारतीय जवान

अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन और खोजी कुत्तों से लैस अतिरिक्त बल उधमपुर और डोडा दोनों तरफ से भेजे गए हैं और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक व्यापक तलाश अभियान जारी था. उन्होंने बताया कि अभी तक आतंकवादियों का कोई सुराग नहीं मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >