‘बिहार में वोट के लिए कर्पूरी ठाकुर को दिया गया भारत रत्न’, उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार के फैसले पर उठाया सवाल

शिवसेना के एकत्रित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्ववर्ती संगठन भारतीय जन संघ ने सरकारी नौकरियों में अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) को 26 प्रतिशत आरक्षण देने के ठाकुर के फैसले का विरोध किया था.

शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उद्धव ने भारत रत्न को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की. उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार से वोट हासिल करने के लिए नरेंद्र मोदी की सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया है.

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के पूर्ववर्ती संगठन पर लगाया गंभीर आरोप

शिवसेना के एकत्रित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्ववर्ती संगठन भारतीय जन संघ ने सरकारी नौकरियों में अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) को 26 प्रतिशत आरक्षण देने के ठाकुर के फैसले का विरोध किया था. उन्होंने कहा, लेकिन अब भाजपा लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार से वोट हासिल करना चाहती है, इसलिए उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है. मुझे खुशी है कि उनके (ठाकुर के) काम को इतने सालों के बाद मान्यता दी जा रही है.

जनता बीजेपी के खोखलेपन को देख रही : ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा ने डॉ एमएस स्वामीनाथन के नाम को भारत रत्न के लिए नामित किया है लेकिन उनकी अध्यक्षता में गठित आयोग द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के लिए की गई सिफारिशों को लागू करने में असफल रही है. उन्होंने कहा कि जनता इस खोखलेपन को देख रही है.

Also Read: उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर को लेकर की विवादित टिप्पणी, रविशंकर प्रसाद ने कहा, भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें

अब तक पांच लोगों को भारत दिए जाने की हो चुकी है घोषणा

केंद्र सरकार ने इस साल पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक और भारत में हरित क्रांति के जनक डॉ एमएस स्वामीनाथन, समाजवादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण अडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है.

मुस्लिम समुदाय हमारे साथ आ रहा : ठाकरे

शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, मुस्लिम समुदाय हमारे साथ आ रहा है. मैं उनसे पूछता हूं कि क्या आप नहीं जानते कि मैं शिवसेना का पार्टी प्रमुख हूं और ‘हिंदू हृदय सम्राट’ का बेटा हूं. मैं एक हूं. मैं खुद कट्टर हिंदू हूं तो आप मेरे साथ क्यों आ रहे हैं? कहते हैं कि हमें पता चल गया है कि आपके हिंदुत्व और बीजेपी के हिंदुत्व में फर्क है. आपका हिंदुत्व हमारे घर का चूल्हा जलाता है और बीजेपी का हिंदुत्व हमारे घर को जलाता है. हमारे दिल में राम और हमारे हाथ में काम, यही हमारा हिंदुत्व है, और हम देशभक्त हिंदू हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >