मद्य निषेध विभाग ने जारी किया आदेश, जमुई पुलिस की छापेमारी के बाद हुई थी गिरफ्तारी
वाहन जांच के दौरान व्यक्ति को रोककर फिरौती मांगने का है मामला, जांच जारीप्रतिनिधि, नवादा सदर
पकरीबरावां उत्पाद चौकी से जुड़े चर्चित मामले में मद्य निषेध विभाग ने बड़ी विभागीय कार्रवाई की है. विभाग ने जमुई थाना कांड संख्या 193/26 में गिरफ्तार दो सहायक अवर निरीक्षक (एएसआइ) सुजीत कुमार और दिलीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. विभागीय आदेश के तहत यह निर्णय लिया गया है. घटनाक्रम की शुरुआत 23 अप्रैल की शाम को हुई थी, जब पकरीबरावां में वाहन जांच के दौरान एक व्यक्ति को रोका गया था. आरोप है कि इसके बाद मामला अपहरण और फिरौती तक पहुंच गया. इस शिकायत के आधार पर जमुई पुलिस ने पकरीबरावां उत्पाद चौकी पर छापेमारी की थी. इस दौरान कथित रूप से नकदी की बरामदगी और एक संदिग्ध वाहन मिलने के बाद दोनों एएसआइ को गिरफ्तार कर जमुई ले जाया गया था.