एग्जिट पोल में असम में फिर हिमंता की सरकार, जानें अन्य राज्यों का हाल

Exit Poll 2026: क्या बंगाल में लहराएगा भगवा या चौथी बार सरकार बनाएंगी ममता बनर्जी, तमिलनाडु में कौन मारेगा बाजी? केरल, पुडुचेरी और असम के क्या होंगे नतीजे होंगे? क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े.

Exit Poll 2026: चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के आंकड़े आने लगे हैं. Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक असम में NDA को 88 से 100 सीटें मिल सकती है. जबकि कांग्रेस को 24 से 36 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, मैट्रिज एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 85 से 95 सीटें मिल सकती है. कांग्रेस को 25 से 32 और अन्य को 6 से 12 सीटें मिल सकती है. प्यूपल प्लस ने असम में बीजेपी को 68 से 72 सीट मिलने का अनुमान जताया है. कांग्रेस को 22 से 26 सीटें और अन्य को 7 से 15 सीट मिलने का अनुमान है. एग्जिट पोल के आंकड़ों से लग रहा है कि एक बार फिर असम में बीजेपी सरकार बना सकती है.

तमिलनाडु में किसकी बन रही सरकार?

तमिलनाडु में इस बार बंपर वोटिंग हुई थी. अब एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ रहे हैं. प्रजा पोल के मुताबिक डीएमके को 148 से 168 सीटें मिल सकती है. वहीं एआईएडीएके (AIADMK) और सहयोगियों को मिलाकर 61 से 81 सीटे मिलने का अनुमान है. जबकि, अन्य को 1 से 9 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. मैट्रिज एग्जिट पोल के मुताबिक, डीएमके प्लस को 122 से 132 सीटें मिल सकती है. जबकि एआईएडीएमके को 87 से 110 सीटें मिलने का अनुमान है. टीवीके को 10 से 12 सीटें मिल सकती है. मैट्रिज ने अन्य को 0 से 6 सीट मिलने की संभावना जताई है.

केरल में किसकी सरकार?

Axis My India का अनुमान है कि केरल में यूडीएफ को 78 से 90 सीटें मिल सकती हैं. जबकि, LDF को 49 से 62 सीटें मिलने का अनुमान है. यहां बीजेपी को महज 0 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है. मैट्रिज एग्जिट पोल के मुताबिक, केरल में एलडीएफ को 60 से 65 सीटें, यूडीएफ को 70 से 75 सीटें, बीजेपी प्लस को 3 से 5 सीटें और अन्य को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.

पुडुचेरी में बीजेपी मजबूत

Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक पुडुचेरी में बीजेपी प्लस को 16 से 20 सीटें मिल सकती है. वहीं कांग्रेस प्लस को 6 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि अन्य को 3 से 7 सीटें मिल सकती है.

असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में वोटिंग हुई. बंगाल में दो चरणों में से पहला चरण 23 अप्रैल को हुआ था. 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग भी पूरी हो गई है. असम में 85.96 फीसदी, पुडुचेरी में 89.87 फीसदी, और तमिलनाडु में 82 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >