Turkey Earthquake: तुर्की में भूकंप से भारतीय नागरिक की मौत, शोक में डूबा परिवार

भूकंप प्रभावित तुर्की की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन दोस्त चलाया है. जिसमें भारत के कई जवान बचाव कार्य में जुटे हैं. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवानों ने भूकंप प्रभावित तुर्किये में एक ढही हुई इमारत के मलबे से आठ साल की बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला भी है.

तुर्की और सीरिया में आये विनाशकारी भूकंप से एक भारतीय नागरिक की भी मौत की भी जानकारी मिल रही है. तुर्की में भारतीय दूतावास ने लापता भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि कर दी है. भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया और बताया, छह फरवरी के भूकंप के बाद से तुर्किये में लापता एक भारतीय नागरिक विजय कुमार के नश्वर अवशेष मिले हैं और माल्टा के एक होटल के मलबे के बीच उनकी पहचान की गई है.

तुर्की में भूकंप से भारतीय नागरिक की मौत, शोक में डूबा परिवार

तुर्की में आया शक्तिशाली भूकंप से एक भारतीय नागरिक की भी मौत हो गयी. उत्तराखंड कोटद्वार के रहने वाले विजय कुमार, जो भूकंप आने के बाद लापता हो गये थे, 6 दिन बाद उनके मौत की पुष्टि भारतीय दुतावास ने कर दी है. इधर उनके निधन से कोटद्वार स्थित आवास पर पूरा परिवार शोक में डूब गया है. उनका शव तुर्की के मालट्या में एक होटल के मलबे के बीच पाया गया था. वो हपने पीछे परिवार में मां, पत्नी और 6 साल के बच्चे को छोड़कर गये हैं.

भूकंप प्रभावित तुर्की की मदद के लिए आगे आया भारत, जारी है ऑपरेशन

भूकंप प्रभावित तुर्की की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन दोस्त चलाया है. जिसमें भारत के कई जवान बचाव कार्य में जुटे हैं. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवानों ने भूकंप प्रभावित तुर्किये में एक ढही हुई इमारत के मलबे से आठ साल की बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला भी है. एनडीआरएफ के प्रवक्ता ने कहा कि तुर्की सेना के जवानों के साथ गाजियांतेप प्रांत के नूरदगी शहर में अभियान चलाया गया. एनडीआरएफ के जवानों ने बृहस्पतिवार को इसी इलाके से छह साल की बच्ची को सुरक्षित निकाला था. प्रवक्ता ने बताया, बचावकर्मियों ने अब तक मलबे से दो लोगों को सुरक्षित निकाला है और 13 शव निकाले हैं. एनडीआरएफ का बचाव अभियान सात फरवरी से तुर्किये के प्रभावित इलाकों में जारी है.

99 सदस्यीय भारतीय टीम कर रही तुर्की में बचाव कार्य

99 सदस्यीय टीम तुर्की में भूकंप प्रभावित लोगों को चिकित्सा सहायता और राहत प्रदान कर रही है. जिसमें 13 डॉक्टरों, ऑर्थो, जनरल सर्जन, बेस्ट ओरल मैक्सिलोफेशियल सर्जन, कम्युनिटी मेडिसिन स्पेशलिस्ट, लॉजिस्टिक ऑफिसर्स और तीन चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं.

तुर्की में भूकंप से अबतक 24 हजार लोगों की मौत

7.8 और 7.5 तीव्रता के आए भूकंप के दो बड़े झटकों से तुर्किये और सीरिया में भारी तबाही आई है और अबतक 24 हजार से भी अधिक लोगों की जान जा चुकी है. जबकि लाखों की संख्या में लोग घायल हुए हैं. विनाशकारी भूकंप से 12 हजार इमारतें या तो ध्वस्त हो गई हैं या गंभीर रूप से क्षतिग्रसत हैं. तुर्की और सीरिया में आये ताजा भूकंप ने वर्ष 2011 में जापान के फुकिशिमा में आए भूकंप और सुनामी में जान गंवाने वालों की संख्या 18,400 को भी पीछे छोड़ दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >