Tripura Election 2023: टिपरा मोथा चीफ माणिक्य देब ने 31 सीटें जीतने का किया दावा, EVM में गड़बड़ी की शिकायत

टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मन ने दावा किया कि उनकी पार्टी चुनाव में 31 सीटें जीतेगी. उन्होंने कहा, हमारी मांग लोगों को संवैधानिक अधिकार दे रही है उसके बाद हम सीएम चेहरे की बात करेंगे. चुनाव के दिन हर पार्टी कहेगी, मैं भी कहूंगा कि हम 31 सीटें जीत रहे हैं.

त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान सुबह 7 बजे से ही जारी है. 1 बजे तक का जो आंकड़ा सामने आया है, उसके अनुसार कुल 51.35 फीसदी मतदान राज्य भर में हुए हैं. मतदान को लेकर महिला और पुरुषों में उत्साह स्पष्ट देखा जा रहा है. इस बीच टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मन ने चुनाव में 31 सीटें जीतने का दावा कर दिया है.

टिपरा मोथा प्रमुख का दावा, त्रिपुरा चुनाव में उनकी पार्टी जीतेगी 31 सीटें

टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मन ने दावा किया कि उनकी पार्टी चुनाव में 31 सीटें जीतेगी. उन्होंने कहा, हमारी मांग लोगों को संवैधानिक अधिकार दे रही है उसके बाद हम सीएम चेहरे की बात करेंगे. चुनाव के दिन हर पार्टी कहेगी, मैं भी कहूंगा कि हम 31 सीटें जीत रहे हैं.

त्रिपुरा चुनाव में 90% से अधिक होगा मतदान : देब बर्मन

टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मन ने त्रिपुरा विधानसभा में शानदार मतदान का अनुमान लगाया. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मतदान प्रतिशत 90% से अधिक होगा और त्रिपुरा के लोग हमें मौका देंगे. हमें पता चला है कि धनपुर और मोहनपुर में सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा हिंसा हुई है. हमने धनपुर और मोहनपुर में हिंसा और EVM में गड़बड़ी की शिकायत की है. हमारी मांग लोगों को संवैधानिक अधिकार देने की है इसके बाद हम CM के चेहरे की बात करेंगे.

राज्य में 259 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

राज्य में कुल 28.13 लाख मतदाता 3,337 मतदान केंद्रों में वोट डालने के पात्र हैं. राज्य में 259 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >