‘बंगाल को मिनी पाकिस्तान बनाने की कोशिश’, टीएमसी पर मणिक साहा का हमला, कहा- भाजपा सरकार बनने से…

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से कोई भी नहीं रोक सकता. अरलिया कम्युनिटी हॉल की बैठक में उन्होंने कहा कि टीएमसी ने राज्य को बर्बाद कर दिया है और उसे ‘मिनी पाकिस्तान’ में बदलने की कोशिश की जा रही है.

पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर राजनीति बयानबाजी अब तेज हो रही है. एसआईआर को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र सरकार के साथ टकराव की स्थिति में हैं. उन्होंने मंगलवार को कहा कि 13 जनवरी, 2026 की सुबह तक इस मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण की वजह से 84 लोगों की जान जा चुकी है. उन्होंने कहा कि ये मौतें लोगों को नोटिस मिलने के बाद हुई है. उन्होंने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग को इन मौतों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. वहीं अब त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने इस मामले पर सीधा प्रहार न करते हुए परोक्ष रूप से हमला किया है. उन्होंने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता. उन्होंने सत्ताधारी त्रिणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने राज्य को बर्बाद कर दिया है और उसे ‘मिनी पाकिस्तान’ में बदलने की कोशिश की जा रही है. 

अरालिया कम्यूनिटी हॉल में संगठात्मक बैठक में भाजपा की बैठक हुए. इसी दौरान मुख्यमंत्री साहा ने कहा कि तृणमूल योजनाबद्ध तरीके से बर्बादी ला रही है. जिस तरह से पश्चिम बंगाल में एक मिनी पाकिस्तान बनाने की कोशिश की जा रही है, उसके खिलाफ लोग विरोध कर रहे हैं. वे अपनी आवाज उठा रहे हैं. हमें पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में भाजपा की सरकार जीतेगी और हमें कोई रोक नहीं सकता. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल कभी वहां जन्मी महान हस्तियों के लिए जाना जाता था, लेकिन टीएमसी ने बंगाल को बर्बाद कर दिया.  

सीपीआईएम पर भी हुए हमलावर

उन्होंने अपने भाषण में सीपीआईएम पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि डर कमजोरी की निशानी होती है. जो लोग डरते हैं, वह समजा को नहीं बदल सकते. जो कभी सीपीआईएम के खिलाफ लड़े थे, वे अब चुनाव लड़ने के लिए एक साथ आ गए हैं. यह कैसी पॉलिसी है. ये सभी डर के संकेत हैं. हमारे यहां लोकतंत्र है. इसलिए लोग जो चाहे कह सकते हैं. साहा ने सीपीएम को झूठ बोलने में माहिर बताया. उन्होंने कहा कि हमने कभी ‘TTAADC चलो’ जैसा कोई नारा नहीं दिया. 

अपने बयान में सीएम कांग्रेस पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को कई मौके मिले थे, वह कुछ कर सकते थे. उन्होंने सीपीआईएम के कुशासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी, लेकिन चुनाव लड़ने के लिए लोगों को धोखा दिया. अब हम समझ चुके हैं कि सीपीआईएम ने कैसे 35 सालों तक कैसे राज्य पर शासन किया. 

भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश

मणिक साहा ने अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरा. इस कार्यक्रम के दौरान सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य समेत कई नेता मौजूद थे. साहा ने कहा कि हम सभी को काम करना होगा. हमारे पास इसका कोई विकल्प नहीं है. डबल इंजन की सरकार पूरी रफ्तार से काम कर रही है. आने वाले दिनों में सीपीआईएम कहीं नजर नहीं आएगी. उन्होंने आगे कहा कि भाजपा केवल जनता के लिए काम करती है. विपक्ष केवल अपने बारे में सोचता है और घर पर बैठना पसंद करता है.

अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए साहा ने कहा कि सरकार से सुविधाएं लेने के बावजूद वे (विपक्ष) बार-बार अपना रंग बदलते रहते हैं. हम पंडित दीन दयाल उपाध्याय की विचारधारा- मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है का पालन कर रहे हैं. हमें लोगों के लिए काम करना चाहिए. मुख्यमंत्री साहा ने आगे कहा कि 2014 से पहले देश को बहुत कुछ सहना पड़ा. इससे नॉर्थ ईस्ट भी प्रभावित था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद स्थिति बदल गई. हम कोई गुंडा पार्टी नहीं हैं. हम हमला नहीं करते, बल्कि कानून के तहत काम करते हैं. हम न्यू त्रिपुरा के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं. 

सीपीआईएम से हारी हुई सीटों पर फोकस

उन्होंने टीटीएएडीसी चुनावों में सीपीआईएम की जीती हुई उन 10 सीटों पर ध्यान देने की बात कही, जहां भाजपा पिछड़ गई. उनके अनुसार, सीपीआईएम का शासनकाल केवल हिंसा और आतंक के लिए जाना गया. लोगों की हत्या हो जाती थी और न्यान नहीं मिलता था. लोगों को मदद के लिए पार्टी दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे. उन्होंने अपने ही एक मंत्री की हत्या कर दी थी. हालांकि, भाजपा के आने के बाद से अब तक कोई राजनीतिक हत्या नहीं हुई है. 

ये भी पढ़ें:-

Rahul Gandhi: बचपन में बहुत शरारती थे राहुल गांधी, स्कूली बच्चों से बातचीत में कांग्रेस सांसद ने किया बड़ा खुलासा

Aaj Ka Mausam: अगले 72 घंटे में एक्टिव हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दिल्ली में टूटा रिकॉर्ड

Defense: चीन से लगती सीमा पर हालत स्थिर, लेकिन निगरानी की है जरूरत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >