MP News: मंदिर के गुंबद से टकराया प्लेन, उड़े परखच्चे, पायलट की मौत

MP News: खबरों की मानें तो निजी प्रशिक्षण कंपनी का प्लेन मंदिर की गुंबद और बिजली तारों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे पायलट की जान चली गयी.

मध्यप्रदेश के रीवा से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार एक ट्रेनी प्लेन मंदिर के गुंबद से टकरा कर क्रैश हो गया. इस हादसे में प्लने में मौजूद पायलट और प्रशिक्षु गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि सीनियर पायलट की मौत हो गयी.

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो निजी प्रशिक्षण कंपनी का प्लेन मंदिर की गुंबद और बिजली तारों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. घटना चौरहटा थाने के उमरी गांव के मंदिर के पास की बतायी जा रही है. हादसे में एक पायलट की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं हादसे में एक पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया है.

गुंबज भी टूटकर नीचे गिर गया

हादसे में प्लेन के परखच्चे उड़ गये. खबरों की मानें तो यह हादसा देर रात 12 से 1 बजे हुआ. बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से प्लेन नीचे ही रह गया और आम के पेड़ से टकरा गया. इसके बाद प्लेन मंदिर के गुंबज से टकराया जिससे गुंबज भी टूटकर नीचे गिर गया.

हो सकता था बड़ा हादसा

यदि यह प्लेन वहां मौजूद घर से टकराता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था जिसमें कई लोगों की जाने भी जा सकती थी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत बचाव में जुट गयी. घटना की जानकारी जैसे ही इलाके में फैली गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे जिससे वहां भीड़ इकट्ठा हो गयी.

पुलिस जांच में जुटी

दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां प्रशिक्षु पायलट की हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर हादसा कैसे हुआ. पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घटना के पीछे की वजह घना कोहरा था, यह फिर किसी और वजह से प्लेन मंदिर से टकरा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >