Toll Tax Free: टोल टैक्स पूरी तरह खत्म, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

Toll Tax Free: एकनाथ शिंदे कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है और मुंबई में प्रवेश करने वाले हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल टैक्स समाप्त करने की घोषणा की है.

Toll Tax Free: महाराष्ट्र में कुछ दिनों के बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले एकनाथ शिंदे कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है. सीएम एकनाथ शिंदे ने मुंबई में प्रवेश करने वाले हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल टैक्स समाप्त करने की घोषणा की है. उन्होंने मुंबई में प्रवेश के लिए सभी 5 टोल बूथ पर हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल टैक्स पूरी तरह समाप्त करने की सोमवार को घोषणा की.

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मुंबई में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि टोल टैक्स सोमवार मध्यरात्रि से समाप्त किया जाएगा. महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने राज्य के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या पर भी दुख जताया और इस संबंध में एक शोक प्रस्ताव पारित किया.

हल्के वाहनों की श्रेणी के बारे में जानें

हल्के मोटर वाहनों को लेकर ये फैसला लिया गया है. इसमें कार, टैक्सी, जीप, वैन, छोटे ट्रक, डिलीवरी वैन आदि आते हैं. यानी आज रात 12 बजे के बाद मुंबई आने वाली कारों और टैक्सियों को टोल टैक्स नहीं देना होगा. इन्हें इससे राहत मिल जाएगी.

Read Also : कल से सफर होगा महंगा, झारखंड के टोल प्लाजा में पांच से 20 रुपये तक बढ़ा टैक्स

वाहन चालकों कितने रुपये बचेंगे?

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में मंत्री दादाजी भुसे ने कहा कि मुंबई में इंट्री के समय दहिसर टोल, आनंद नगर टोल, वैशाली, ऐरोली और मुलुंड समेत 5 टोल प्लाजा थे जिनपर 45 रुपये और 75 रुपये वसूले जाते थे. ये 2026 तक लागू था. करीब 3.5 लाख वाहनों का आना जाना इससे होता है. आज सरकार ने रात 12 बजे के बाद हल्के वाहनों को टोल से छूट देने का निर्णय लिया है जिससे लोगों को फायदा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >