Today News Wrap: कर्नाटक में मुसलमान OBC सूची में शामिल, EVM वीवीपीएटी मामले में फैसला सुरक्षित, पढ़ें बड़ी खबरें

Today News Wrap: देश-दुनिया से बुधवार को कई बड़ी खबरें आईं. जो दिनभर सुर्खियों में रहीं. कर्नाटक सरकार ने मुसलमानों को ओबीसी सूची में शामिल कर लिया है. ईवीएम-वीवीपीएटी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. देश-दुनिया की बड़ी खबरों को आप यहां देख सकते है.

Today News Wrap: कर्नाटक में मुसलमान OBC सूची में शामिल

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने राज्य के मुसलमानों को पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल कर लिया है. इससे मुस्लिमों को आरक्षण का लाभ मिलने का मार्ग साफ हो गया है. पढ़ें पूर खबर

EVM वीवीपीएटी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

EVM वीवीपीएटी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट में याचिका दायर कर ईवीएम के वोटों का वीवीपीएटी पर्चियों के साथ 100% सत्यापन की मांग की गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें

चुनावी बॉण्ड की SIT जांच की मांग

चुनावी बॉण्ड की SIT जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिका दायर की गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली, तो वे सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं. मनी लाउंडरिंग केस में गिरफ्तार हेमंत सोरेन अभी रांची के होटवार जेल में बंद हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

राजमहल में छत पर सो रहे परिवार पर एसिड अटैक

संताल परगना के राजमहल में छत पर सो रहे एक ही परिवार पर एसिड अटैक हुआ है. इसमें कम से कम 4 लोग घायल हो गए हैं. पीड़ित परिवार ने कुछ लोगों पर शक जताया है, लेकिन थाने में लिखित शिकायत के बाद ही उनकी पुष्टि हो पाएगी. यहां पढ़ें पूरी खबर

‘घमंडिया गठबंधन में आधे नेता बेल पर तो आधे जेल में’

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार के भागलपुर में इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि ‘घमंडिया गठबंधन में आधे नेता बेल पर तो आधे जेल में..’ जेपी नड्डा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एनडीए उम्मीदवार के प्रचार के लिए बुधवार को बिहार के भागलपुर पहुंचे थे. पूरी खबर यहां पढ़ें

ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में हुलास पांडेय को मिली बड़ी राहत

बिहार के बहुचर्चित ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट से पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय को बड़ी राहत मिली है. पूरी खबर यहां पढ़ें

रुतुराज ने स्थापित किया नया कीर्तिमान, इस मामले में धोनी को पछाड़ा

IPL 2024 का 39वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेला गया. मुकाबले में चेन्नई को करारी हार का सामना करना पड़ा. मगर मैच में चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने नाबाद शतक जड़ नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें

गोविंदा की भांजी आरती सिंह जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी

गोविंदा की भांजी और बिग बॉस 13 फेम आरती सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है. वह मुंबई के इस्कॉन मंदिर में बिजनेसमैन दीपक चौहान संग सात फेरे लेंगी. पूरी खबर यहां पढ़ें

ICICI Prudential Share Price: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का स्टॉक 7 प्रतिशत तक टूटा, जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का शेयर बुधवार को लगभग सात प्रतिशत टूट गया. बताया जा रहा है कि कंपनी के स्टॉक में गिरावट कमजोर तिमाही रिजल्ट के कारण देखने को मिला है. पूरी खबर यहां पढ़ें

भारत के एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट और कृषि GDP में आयी गिरावट

देश का कृषि निर्यात और एग्रीकल्चर जीडीपी में गिरावट देखने को मिल रही है. देश का कृषि निर्यात वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल-फरवरी के दौरान 8.8 प्रतिशत घटकर 43.7 अरब डॉलर रहा. पूरी खबर यहां से पढ़ें

7 मई को ऐपल का खास इवेंट

ऐपल 7 मई को एक स्पेशल इवेंट आयोजित करने जा रही है. कंपनी ने इसके लिए इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है. इस इवेंट को लेकर कंपनी ने अपनी एक पोस्ट भी शेयर की है, और इसकी इमेज में ऐपल पेंसिल दिखी जा सकती है. पूरी खबर यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >