Today News Wrap: कुवैत में 41 भारतीयों की मौत, NEET-UG 2024 पर बवाल, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Today News Wrap: देश-दुनिया से आज कई बड़ी खबरें आई, जो दिनभर सुर्खियों में रही. कुवैत से बड़ी खबर है, वहां एक इमारत में आग लगने से करीब 41 भारतीयों की मौत हो गई है. इधर नीट परीक्षा 2024 को लेकर बवाल जारी है. यहां पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें.

कुवैत में एक इमारत में आग लगने से 41 भारतीयों की मौत

कुवैत में एक इमारत में आग लगने से करीब 41 भारतीयों की मौत हो गई है. भारतीयों की मौत पर विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने दुख जताया है. यहां पढ़ें पूरी खबर.

NEET-UG 2024: दिल्ली हाई कोर्ट NTA को जारी किया नोटिस

NEET-UG 2024: दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के खिलाफ दायर याचिकाओं पर नोटिस जारी किया है. साथ ही कोर्ट ने काउंसलिंग पर रोक से इनकार कर दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

चौथी बार आंध्र प्रदेश के सीएम बने चंद्रबाबू नायडू

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू बुधवार 12 जून को चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. उन्होंने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत कई और केंद्रीय मंत्री, मंत्री और नेता शामिल हुए. पूरी खबर यहां पढ़ें.

छठा पूर्ण बजट पेश कर रिकॉर्ड बनाएंगी निर्मला सीतारमण, नागरिकों का जीवन बनेगा सुगम

Nirmala Sitharaman: भाजपा की वरिष्ठ नेता निर्मला सीतारमण ने बुधवार 12 जून 2024 को 18वीं लोकसभा में केंद्र की मोदी 3.0 सरकार में वित्त मंत्री का कार्यभार संभाल लिया है. संसद परिसर के नॉर्थ ब्लॉक स्थित कार्यालय में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का वित्त सचिव टीवी सोमनाथन समेत तमाम टॉप के अधिकारियों ने स्वागत किया. इस मौके पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद रहे. पढ़ें पूरी खबर.

पटना के सभी कोचिंग संस्थान तीन दिनों के लिए बंद किए गए, लू के प्रकोप को देखते हुए डीएम ने जारी किए आदेश

प्रचंड गर्मी और लू की मार को देखते हुए पटना के सभी कोचिंग संस्थानों में अब शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गयी है. 15 जून तक जिले के सभी कोचिंग संस्थानों को बंद रखने का आदेश डीएम ने जारी किया है. इस दौरान ऑनलाइन मोड में कक्षाएं चलायी जा सकती है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

बिहार में सभी जिलों के प्रभारी मंत्री बनाए गए, सम्राट चौधरी को पटना का जिम्मा, देखिए पूरी लिस्ट

बिहार के सभी जिलों में प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं. कई मंत्रियों को एक से अधिक जिलों की जिम्मेवारी थमाई गयी है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं. जानिए किस जिले के कौन बने प्रभारी मंत्री. पूरी खबर यहां पढ़ें.

झारखंड: सीएम चंपाई सोरेन बोले, अबुआ आवास योजना में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने बुधवार को समीक्षा बैठक की. उन्होंने कहा कि अबुआ आवास योजना में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यहां पढ़ें पूरी खबर.

गढ़वा में भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार

गढ़वा में एसीबी की टीम ने सहायक अभियंता अनुज कुमार को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी रंका के कंचनपुर स्थित घर से हुई है. यहां पढ़ें पूरी खबर.

अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से दिया इस्तीफा, कन्नौज से सांसद रहेंगे

Akhilesh Yadav सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब केंद्र की राजनीति करेंगे. उन्होंने कन्नौज से सांसद का चुनाव जीता है. इसलिए करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया है. पढ़ें पूरी खबर.

यूपी में और बढ़ेगी गर्मी, हीटवेव का अलर्ट जारी

UP Weather Report यूपी गर्मी का कहर जारी है. बीते 24 घंटे में प्रयागराज का तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया है. बुंदेलखंड सहित कई जिलों में हीटवेव का अलट जारी किया गया है. पढ़ें पूरी खबर.

सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल संग अपनी शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इससे किसी को मतलब नहीं

सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंधने वाली है. हालांकि बीते दिनों शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं और मेरी पत्नी अपनी बेटी की शादी की डिटेल्स मिलने का इंतजार कर रहे हैं. अब खुद सोना ने अपने वेडिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >