Breaking News : भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली
Copied link
Breaking News today: भारत में कोविड-19 (coronavirus in india) के मामले 29 लाख के पार पहुंच गए हैं. वहीं दुनिया में अब तक 2.28 करोड़ से ज्यादा कोरोना केस (covid 19) हो चुके हैं जिनमें से 7.97 लाख लोगों की मौत हो चुकी है. देश में मरीजों के ठीक होने की दर 74 प्रतिशत से अधिक है. इधर एम्स ने सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh Rajput ) की अटॉप्सी की फाइलों की जांच के लिए फॉरेंसिंक विशेषज्ञों के पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया है. पूर्व राष्ट्रपित प्रणब मुखर्जी (pranab Mukherjee health ) के सेहत में कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा है. बिहार विधानसभा चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. आज देश भर में गणेश चतुर्थी (ganesh chaturthi 2020) का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…
11:19 PM. 22 Aug 2011:19 PM. 22 Aug
भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली
भारतीय वायुसेना के वारंट आफिसर ने जम्मू में सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. यह घटना उनके कैंप की ही है.
11:12 PM. 22 Aug 2011:12 PM. 22 Aug
बिहार के समस्तीपुर में नाव पलटी , 3 लोग लापता
बिहार के समस्तीपुर में करेह नदी में नाव पलटने से 3 लोग लापता हुए. नाव में 20-25 लोग सवार थे, बाकी लोगों को बचा लिया गया. लापता लोगों की तलाश की जा रही है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
8:00 PM. 22 Aug 208:00 PM. 22 Aug
ISIS आंतकी को 8 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा
दिल्ली में गिरफ्तार किए गए ISIS आंतकी को 8 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया.
8:00 PM. 22 Aug 208:00 PM. 22 Aug
उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा
उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये सदन ऐसे समय में चल रहा है जब पूरी दुनिया कोविड-19 की वैश्विक महामारी से जूझ रही है लेकिन साथ ही सदन उन परिस्थितियों में हो रहा है जब देश के अंदर एक ऐतिहासिक निर्णय को लेकर एक नया उमंग, उत्साह है.
8:00 PM. 22 Aug 208:00 PM. 22 Aug
ISIS ऑपरेटिव से बरामद IED को सुरक्षा बलों ने किया डिफ्यूज
ISIS ऑपरेटिव से बरामद किए गए IEDs को सुरक्षा बलों ने रिज रोड के बुद्धा पार्क में डिफ्यूज किया.
8:00 PM. 22 Aug 208:00 PM. 22 Aug
CBI की टीम जिस गेस्ट हाउस में ठहरी है वहां फॉरेंसिक टीम पहुंची
सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम सांताक्रूज में जिस गेस्ट हाउस में ठहरी है. वहां फॉरेंसिक टीम पहुंची.
8:00 PM. 22 Aug 208:00 PM. 22 Aug
दो प्रेशर कुकर में 15 किलो IED बरामद
ISIS आतंकी को धौला कुआं से गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से दो प्रेशर कुकर में 15 किलो IED बरामद किया गया है.
8:00 PM. 22 Aug 208:00 PM. 22 Aug
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 69,878 नए मामले, 945 मौत
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 69,878 नए मामले सामने आए जबकि 945 मौत हुई हैं.
2:18 PM. 22 Aug 202:18 PM. 22 Aug
दिल्ली में आईएस का आतंकी आईईडी विस्फोटक के साथ गिरफ्तार
धौला कुआं में मुठभेड़ के बाद स्पेशल सेल ने IEDs के साथ एक ISIS ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी दिल्ली पुलिस उपायुक्त (DCP), दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल प्रमोद सिंह कुशवाहा ने दी है.
2:18 PM. 22 Aug 202:18 PM. 22 Aug
मुल्तानी मामला: अदालत ने पूर्व पुलिस प्रमुख के खिलाफ प्राथमिकी में हत्या का आरोप जोड़ने की मंजूरी दी
मोहाली की एक अदालत ने पंजाब पुलिस को राज्य के पूर्व पुलिस प्रमुख सुमेध सिंह सैनी के खिलाफ एक व्यक्ति के लापता होने के मामले में हत्या का आरोप जोड़ने की शुक्रवार को मंजूरी दे दी.
2:18 PM. 22 Aug 202:18 PM. 22 Aug
गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर, सरकार ने लोगों से सादे समारोह का आह्वान किया
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को लोगों से अनुरोध किया कि शनिवार से शुरू हो रहे गणेश उत्सव को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सादगी से मनाएं और भीड़ जुटाने से बचें.
12:54 PM. 22 Aug 2012:54 PM. 22 Aug
पाकिस्तान की खुली पोल
कट्टरपंथी अलगाववादी सैयद अली शाह गिलानी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान देकर कश्मीरियों को साधने व उनका हमदर्द होने का ढोंग रचने की पाक की साजिश फिर नाकाम हो चुकी है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार गिलानी ने यह सम्मान लेने से इन्कार कर दिया है.
पूर्व सीएम शिबू सोरेन कोरोना संक्रमित
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन व उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोना संक्रमित हो गये हैं. पिछले कुछ दिनों से श्री सोरेन की तबीयत ठीक नहीं थी. इस पर उनकी और उनकी पत्नी की जांच करायी गयी. शुक्रवार देर शाम दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. देर रात तक वे अपने आवास पर ही थे.
12:54 PM. 22 Aug 2012:54 PM. 22 Aug
कांगड़ा रेप मामला
कांगड़ा रेप मामले में गिरफ्तार 7 लोग 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए हैं.
12:54 PM. 22 Aug 2012:54 PM. 22 Aug
पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोशल मीडिया अकांउट पर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया.
12:54 PM. 22 Aug 2012:54 PM. 22 Aug
मृत्यु दर गिरकर 1.89 प्रतिशत
देश में कोरोना संक्रमण से मृत्यु दर गिरकर 1.89 प्रतिशत हो गई है और मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 74.30 प्रतिशत पहुंच गई.
12:54 PM. 22 Aug 2012:54 PM. 22 Aug
अमेरिका में कोरोना के 56 लाख से ज्यादा केस
अमेरिका में कोरोना के 56 लाख से ज्यादा केस दर्ज किये जा चुके हैं जबकि करीब 1 लाख 75 हजार लोगों की मौत हो चुकी है.
12:54 PM. 22 Aug 2012:54 PM. 22 Aug
सुशांत की अटॉप्सी रिपोर्ट की जांच के लिए एम्स ने विशेषज्ञों का बोर्ड गठित किया
एम्स ने सुशांत सिंह राजपूत की अटॉप्सी की फाइलों की जांच के लिए फॉरेंसिंक विशेषज्ञों के पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया है. सीबीआई ने इस मामले में शुक्रवार को एम्स से राय मांगी थी। एम्स के फॉरेंसिंक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता इस दल का नेतृत्व करेंगे.
12:54 PM. 22 Aug 2012:54 PM. 22 Aug
बिहार विधानसभा चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
बिहार विधानसभा चुनाव निर्धारित समय पर होने की बात सामने आई है. उम्मीद है कि सितंबर के दूसरे सप्ताह तक चुनाव को लेकर आधिकारिक घोषणा हो जाएगी. विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को कोविड-19 महामारी से बचाव को ध्यान में रखते हुए जरूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं. इसी बीच बिहार विधानसभा चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट से विधानसभा चुनाव को फिलहाल रोकने की मांग की गयी है.
12:54 PM. 22 Aug 2012:54 PM. 22 Aug
आज गणेश चतुर्थी
आज गणेश चतुर्थी है. इसी दिन भगवान गणेश जी का जन्म हुआ था. आज देश भर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा.
12:54 PM. 22 Aug 2012:54 PM. 22 Aug
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Breaking News today: भारत में कोविड-19 (coronavirus in india) के मामले 29 लाख के पार पहुंच गए हैं. वहीं दुनिया में अब तक 2.28 करोड़ से ज्यादा कोरोना केस (covid 19) हो चुके हैं जिनमें से 7.97 लाख लोगों की मौत हो चुकी है. देश में मरीजों के ठीक होने की दर 74 प्रतिशत से अधिक है. इधर एम्स ने सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh Rajput ) की अटॉप्सी की फाइलों की जांच के लिए फॉरेंसिंक विशेषज्ञों के पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया है. पूर्व राष्ट्रपित प्रणब मुखर्जी (pranab Mukherjee health ) के सेहत में कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा है. बिहार विधानसभा चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. आज देश भर में गणेश चतुर्थी (ganesh chaturthi 2020) का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…