Breaking News: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला

Breaking News: यूपी चुनाव को लेकर आज समाजवादी पार्टी की ओर से साइकिल यात्रा निकाली जा रही है. पीएमजीकेवाई के लाभार्थियों से आज पीएम मोदी बात करेंगे. पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा की बेल पर आज मुंबई सेशन कोर्ट सुनवाई करेगा. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ.

Live Updates
3:33 AM. 6 Aug 21 10:03 PM. 5 Aug

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला

आर्टिकल 370 को हटाये जाने की दूसरी बरसी पर आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड अटैक किया है. जानकारी के अनुसार आतंकियों ने दो बार हमला किया, हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

3:33 AM. 6 Aug 21 10:03 PM. 5 Aug

राजस्थान के सांसद बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, सांसद पीपी चौधरी समेत अन्य नेता राजस्थान के भाजपा सांसदों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे.

11:20 PM. 5 Aug 21 5:50 PM. 5 Aug

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सामने आये कोरोना संक्रमण के 61 मामले

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम हुए हैं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 61 मामले सामने आये जबकि दो की मौत हुई है. 54 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए हैं.

11:20 PM. 5 Aug 21 5:50 PM. 5 Aug

दशहत फैलाने के लिए सिवान में चार को मारी गोली, दो की मौत

बिहार के सिवान जिले में दहशत फैलाने की मंशा से चार लोगों को गोली मारी गयी जिसमें से दो की मौत हो गयी है.

11:20 PM. 5 Aug 21 5:50 PM. 5 Aug

राज्यसभा की कार्यवाही छह अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है. पेगासस जासूसी मामले को लेकर विपक्ष ने सदन में बहुत हंगामा किया.

11:20 PM. 5 Aug 21 5:50 PM. 5 Aug

पेट्रोल डीजल की बढ़ी हुई कीमत के खिलाफ दिल्ली में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

पेगासस और पेट्रोल डीजल की बढ़ी हुई कीमत के खिलाफ दिल्ली में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता रायसीना रोड पर प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें रोकने के लिए पानी की बौछार की जा रही है.

मुख्य बातें

Breaking News: यूपी चुनाव को लेकर आज समाजवादी पार्टी की ओर से साइकिल यात्रा निकाली जा रही है. पीएमजीकेवाई के लाभार्थियों से आज पीएम मोदी बात करेंगे. पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा की बेल पर आज मुंबई सेशन कोर्ट सुनवाई करेगा. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >