टीएमएसी सांसद कल्याण बनर्जी ने उड़ाया जगदीप धनखड़ का मजाक, सभापति ने जताई नाराजगी

सभापति जगदीप धनखंड ने नकल करने पर घोर आपत्ति जताई और इसे शर्मनाक हरकत बताया. उन्होंने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है कि एक सांसद नकल करे और दूसरा उसका वीडियो बनाए.

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ इस बात से काफी नाराज हैं कि टीएमएसी सांसद कल्याण बनर्जी ने उनकी नकल की और उनका मजाक उड़ाया. इस अवसर पर कई सांसद उपस्थित थे जिनमें से एक कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी थे, जो सभापति का मजाक बनाए जाने के वक्त वहां खड़े थे और सबकुछ देख रहे थे.. जानकारी के अनुसार विपक्षी सांसद कल संसद से 78 सांसदों के निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखंड की नकल की और उनका मजाक उड़ाया. इस मौके पर दूसरे सांसद ने उसका वीडियो बनाया. बताया जा रहा है कि उस वक्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी वहां मौजूद थे.

जगदीप धनखंड ने नकल करने पर आपत्ति जताई

सभापति जगदीप धनखंड ने नकल करने पर घोर आपत्ति जताई और इसे शर्मनाक हरकत बताया. उन्होंने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है कि एक सांसद नकल करे और दूसरा उसका वीडियो बनाए. गौरतलब है कि संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान और सदस्यों का निलंबन वापस लेने की मांग को लेकर विपक्षी दल के सदस्य संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, उसी दौरान यह घटना हुई.


कुल 78 सांसदों को निलंबित किया गया

संसद की सुरक्षा में सेंध पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर विपक्ष लगातार दोनों सदनों में हंगामा कर रहा, जिसे देखते हुए सोमवार को दोनों सदनों में कुल 78 सांसदों को निलंबित किया गया, जिसके बाद इस शीतकालीन सत्र में कुल निलंबित होने वाले सांसदों की संख्या 92 हो गई है.

लोकसभा से आज फिर निलंबित हुए सांसद

सदन में हंगामा करने के मामले में आज लोकसा से 40 से अधिक सांसदों को निलंबित किया गया है, जिनमें शशि थरूर, डिंपल यादव, कार्ति चिदंबरम एवं दानिश अली जैसे नेता शामिल हैं.

Also Read: IPL Auction 2024 Live: 262 करोड़ से अधिक के पर्स के साथ 10 फ्रेंचाइजी लगाएंगे खिलाड़ियों की बोली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >