Tirupati Laddu Row: TDP के दावे पर केंद्र ने मांगी आंध्र सरकार से रिपोर्ट, 25 सितंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई

Tirupati Laddu Row: वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के लड्डुओं में चर्बी के इस्तेमाल मामले में टीडीपी के दावे को लेकर केंद्र ने आंध्र प्रदेश सरकार से रिपोर्ट की मांगी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि उनकी लड्डू में चर्बी होने के दावे को लेकर सीएम चंद्रबाबू नायडू से बात हुई है.

Tirupati Laddu Row:तिरुमाला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के प्रसाद लड्डू में जानवरों की चर्बी मिलाने का मामला और गहराता जा रहा है. यह विवाद उस समय और तेज हो गया है जब मंदिर ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की ओर से लगाए गए आरोपों को दोहराया. बता दें, गुरुवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दावा किया जानवरों की चर्बी से निकले घी से लड्डू को तैयार किया जा रहा है. टीडीपी ने गुजरात स्थित राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की रिपोर्ट का भी हवाला दिया. इसी कड़ी में टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी श्यामला राव ने कहा कि लैब परीक्षणों से पता चला है कि चुने गए नमूनों में चर्बी की मौजूदगी मिली है.

केंद्र सरकार ने लिया मामले पर संज्ञान
इस मामले पर अब केंद्र सरकार ने भी संज्ञान लिया है. टीडीपी के दावे को लेकर केंद्र ने आंध्र प्रदेश सरकार से रिपोर्ट की मांग की है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने यह भी कहा कि उनकी लड्डू में चर्बी होने के दावे को लेकर सीएम चंद्रबाबू नायडू से बात हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि जैसे ही मुझे खबर मिली मैंने चंद्रबाबू नायडू से बात की और इस बारे में जानकारी ली. मैंने उनसे कहा है कि उनके पास जो रिपोर्ट है उसे मेरे पास भेजें. मैं इसकी जांच करूंगा और राज्य नियामक से भी बात करूंगा और जानूंगा कि उनका क्या कहना है. रिपोर्ट की पूरी तरह से जांच करने के बाद सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी. कानून और हमारे FSSAI के दायरे में जो भी आएगा उसके तहत कार्रवाई की जाएगी.

25 सितंबर को हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई
तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में पशुओं की चर्बी इस्तेमाल होने के विवाद को लेकर 25 सितंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी (YSRCP) नेता वाईवी सुब्बा रेड्डी की याचिका पर अगले शुक्रवार को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट सुनवाई करेगा. बता दें, सुब्बा रेड्डी ने पूर्ववर्ती वाईएसआर कांग्रेस सरकार के शासन के दौरान तिरुपति लड्डू बनाने में पशुओं की चर्बी के कथित इस्तेमाल से संबंधित मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए शुक्रवार को एक लंच मोशन याचिका दायर करने की अदालत से अनुमति मांगी थी. उन्होंने मंदिर के लड्डुओं में पशुओं की चर्बी होने के आरोप की जांच हाईकोर्ट के एक मौजूदा न्यायाधीश से या हाई कोर्ट की एक कमेटी गठित या फिर सीबीआई से जांच कराने की मांग की है.

टीडीपी ने किया था दावा
बता दें, गुरुवार को तेलुगु देशम पार्टी के प्रवक्ता अनम वेंकट रमण रेड्डी ने अमरावती में मीडिया से बात करते हुए दावा किया था कि श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रबंधन करने वाली कंपनी तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम की ओर से उपलब्ध कराए गए घी के नमूनों में मिलावट की पुष्टि हुई है. इसकी पुष्टि गुजरात स्थित पशुधन प्रयोगशाला ने की है. उन्होंने कथित प्रयोगशाला रिपोर्ट भी दिखाई थी. जांच में घी के नमूने में चर्बी और मछली के तेल की पुष्टि की गई थी. नमूना नौ जुलाई को प्राप्त किया गया था और प्रयोगशाला रिपोर्ट 16 जुलाई की थी. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Tirupati Prasad: तिरुपति के प्रसादम् लड्डू को मिला है जीआई टैग, फिर क्यों हो गई कंट्रोवर्सी?

Land For Job Cbi Case: जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू यादव पर चलेगा केस, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >