Tirupati Laddu Controversy: तिरुपति लड्डू विवाद की जांच के लिए SIT, मंदिरों के लिए SOP जारी करेगी नायडू सरकार

Tirupati Laddu Controversy: तिरुपति मंदिर मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है. इसकी घोषणा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को की.

Tirupati Laddu Controversy: तिरुपति प्रसादम विवाद पर आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, हम आईजीपी और उससे ऊपर के पदों के अधिकारियों वाली एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) बना रहे हैं. एसआईटी सरकार को एक रिपोर्ट सौंपेगी और हम उस रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगे ताकि ऐसी चीजें दोबारा न हों.

नायडू का ऐलान- सभी मंदिरों के लिए जारी होगा SOP

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, मैं तीन दृष्टिकोण अपना रहा हूं, पहला – परंपराओं के अनुसार शुद्धिकरण. मैं IGP स्तर पर जांच का आदेश दे रहा हूं. प्रबंधन समिति में केवल वे ही लोग होंगे जिनकी आस्था है. अंत में, हम सभी मंदिरों के लिए SOP तैयार करेंगे.

बकवास कर रहे हैं जगन मोहन रेड्डी

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, जगन मोहन रेड्डी बकवास कर रहे हैं. हमारी सरकार को अभी 100 दिन भी नहीं हुए हैं. आप नीतियां बताएं, मेरी नीतियों की आलोचना करें और मैं जवाब दूंगा कि आपने क्या किया है, मैंने क्या किया है. लेकिन, आप ध्यान भटकाना चाहते थे, अगर आप ऐसा करेंगे तो और भी ज्यादा भावनाएं आहत होंगी.

Also Read: Tirupati Laddu Controversy: चंद्रबाबू नायडू झूठ बोल रहे हैं या जगनमोहन रेड्डी?

पिछले 5 सालों में तिरुमाला में कई अपवित्र काम किए गए: नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, पिछले 5 सालों में तिरुमाला में कई अपवित्र काम किए गए. कई बार भक्तों ने इसका विरोध भी किया. तिरुमाला में लड्डू प्रसाद और दिया जाने वाला भोजन शुद्ध सामग्री से बनाया जाता है और इसका स्वाद बहुत खास होता है. जब मैं सीएम था, तो मैंने रामदेव बाबा को बुलाया था और हमने मंदिर के चारों ओर कई आयुर्वेदिक पौधे लगाए थे.

सीएम नायडू ने किया बड़ा खुलासा, तिरुपति में उनपर हुआ था हमला

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा, देश भर में हजारों हिंदू भक्त तिरुमाला को सबसे दिव्य और पवित्र मानते हैं. भगवान बालाजी सबसे प्रिय देवताओं में से एक हैं. ऐसी मान्यता है कि सभी प्रार्थनाएं सुनी जाती हैं. जब मैं वहां प्रसाद चढ़ाने गया था, तो मुझ पर हमला किया गया. यह एक चमत्कार था कि भगवान ने खुद मुझे बचाया. अगर ऐसा नहीं होता, तो मैं बच नहीं पाता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >