Tirupati Laddu Controversy: चंद्रबाबू के बाद डिप्टी सीएम का खुलासा, YSRCP शासनकाल में नष्ट हुए 219 मंदिर

Tirupati Laddu Controversy: तिरुपति लड्डू में पशु चर्बी की मिलावट को लेकर देशभर में मामला गरमाया हुआ है. आंध्र प्रदेश की पूर्व वाईएसआरसीपी पर लगातार हमला बोला जा रहा है. इधर चंद्रबाबू नायडू के बाद डिप्टी सीएम ने भी बड़ा खुलासा कर दिया है.

Tirupati Laddu Controversy: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा, वाईएसआरसीपी के शासनकाल में 219 मंदिर नष्ट कर दिए गए. मैंने इन मंदिरों के विनाश पर सवाल उठाया. हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी. पिछले पांच सालों में टीटीडी बोर्ड ने क्या किया है? हिंदू भक्तों को बोलना चाहिए. जो कभी पवित्र था, उसे अपवित्र कर दिया गया है. दोषियों को सजा मिलनी चाहिए.

चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति के प्रसादम को लेकर किया था खुलासा

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की हालिया बैठक में दावा किया कि पूर्ववर्ती वाईएसआर कांग्रेस सरकार ने श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर को भी नहीं छोड़ा और प्रतिद्ध तिरुपति लड्डुओं को बनाने में घटिया सामग्री और पशु चर्बी का इस्तेमाल किया. नायडू के आरोपों से पूरे देश के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है.

पवन कल्याण भगवान वेंकटेश्वर को प्रसन्न करने के लिए 11 दिन करेंगे तपस्या

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने शनिवार को कहा था कि वह प्रसाद के रूप में वितरित किए जाने वाले तिरुपति के लड्डूओं में पशु चर्बी की कथित मिलावट की घटना सामने आने के बाद भगवान वेंकटेश्वर को प्रसन्न करने के लिए 11 दिनों की तपस्या करेंगे. अभिनय जगत से राजनीति में आए कल्याण ने कहा कि वह गुंटूर जिले के नंबुरु में श्री दशावतार वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में रविवार से अनुष्ठानिक तपस्या शुरू करेंगे. उप मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, 11 दिन की तपस्या के बाद, मैं तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करूंगा. उन्होंने अराध्य से पूर्ववर्ती वाईएसआर कांग्रेस पार्टी सरकार द्वारा किए गए कथित पापों का प्रायश्चित करने के लिए अनुष्ठानिक शुद्धिकरण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >