गूगल पर मई में ‘कोरोना वायरस' के बारे में खोज में आयी कमी

कई हफ्तों तक लोगों के बीच चर्चा में बने रहने के बाद अब लगता है कि देशभर में कोरोना वायरस को लेकर लोगों जानने की इच्छा कम हो रही है। गूगल पर मई में कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारियां सर्च करने के मामले में कमी आयी है और लोग वापस फिल्म, गीत-संगीत और मौसम की जानकारियों पर ध्यान लगा रहे हैं.

नयी दिल्ली : कई हफ्तों तक लोगों के बीच चर्चा में बने रहने के बाद अब लगता है कि देशभर में कोरोना वायरस को लेकर लोगों जानने की इच्छा कम हो रही है. गूगल पर मई में कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारियां सर्च करने के मामले में कमी आयी है और लोग वापस फिल्म, गीत-संगीत और मौसम की जानकारियों पर ध्यान लगा रहे हैं.

मई में गूगल पर सबसे ज्यादा लोगों ने ‘लॉकडाउन 4.0′ के बारे में सर्च किया. इसके बाद दूसरे स्थान पर ‘ईद मुबारक’ रहा. ‘कोरोना वायरस’ के बारे में सर्च फिसलकर 12वें स्थान पर आ गया.

जबकि फिल्म, समाचार, मौसम और शब्दों के अर्थ से जुड़े सर्च इससे ऊपर रहे गूगल सर्च ट्रेंड्स के मुताबिक कोविड-19 से जुड़े सर्च अप्रैल के मुकाबले मई में लगभग आधे रह गए. हालांकि, देशभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं.

यह सभी आंकड़े भारत में लोगों के सर्च परिणामों पर आधारित हैं. यह दिखाता है कि लोग कोविड-19 संकट से पहले की स्थिति में लौट रहे हैं. इस सूची में ‘क्रिकेट’ एक अपवाद की तरह उभरा है. महामारी के चलते क्रिकेट का कोई टूर्नामेंट नहीं चल रहा है लेकिन इसे लेकर सर्च ‘पांच गुना’ बढ़ गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >