लड़की ने साड़ी पहनकर किया शानदार बैक फ्लिप, अगर नहीं देखा तो यहां देखें Video

नयी दिल्ली : जिम्नास्ट पारुल अरोड़ा (Parul Arora) साड़ी पहनकर बैक फ्लिप लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पारुल इस वीडियो में अलग-अलग रंग की साड़ियों में जबर्दस्त ढंग से बैक फ्लिप लगाते नजर आ रही हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक कई लोगों ने शेयर किया है. लोग इस पोस्ट पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.

द बेटर इंडिया के ट्विटर हैंडल से पारुल अरोड़ा यह वीडियो ट्वीट किया गया है. इसके बाद से इसपर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि वाह वाह वाह क्या बात है, आपने तो कमाल कर दिया जी, साड़ी पहन कर भी ये हो सकता है, पहली बार देखा है, बहुत खूब, बधाई हो. कई लोगों ने 13 सेकेंड के इस वीडियो को शेयर भी किया है.

पारुल अरोड़ा का कोई वीडियो सोशल मीडिया पर पहली बार वायरल नहीं हो रहा है. इससे पहले भी पारुल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. कुछ दिनों पहले उनका एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह चलती हुई कार के ड्राइविंग सीट वाले साइड से बाहर निकलती हैं और कार की छत से होते हुए दूसरी ओर की खिड़की से वापस कार में प्रवेश कर जाती हैं.

Also Read: Backflip In Saree: साड़ी वाली लड़की की धांसू फ्लिप, 15 सेकेंड में हवा में तीन कलाबाजी, सोशल मीडिया पर ‘जबर’ वीडियो वायरल

कार वाले वीडियो को खुद पारुल ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था. कार पर स्टंट वाले वीडियो को शेयर करते हुए पारुल ने अपने प्रशंसकों के लिए एक मैसेज भी छोड़ा था. उन्होंने लिखा था कि आप बिना कुशल प्रशिक्षण के और एक्सपर्ट की निगरानी के बिना इसे करने का प्रयास न करें.

Posted by: Amlesh Nandan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >