मस्जिद के अंदर घुसकर आतंकियों ने मोहम्मद शफी को मारी गोली, पढ़ रहे थे अजान

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का तांडव जारी है. पुंछ में सेना पर हमला करने के बाद बरामूला में आतंकियों ने मस्जिद में अज़ान पढ़ते समय रिटायर्ड पुलिस अधिकारी को गोली मार दी. जानें पुलिस ने क्या दी जानकारी...

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले से रविवार सुबह एक बड़ी खबर आई. आतंकवादियों ने एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी जिस संबंध में पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है. पुलिस ने बताया कि मोहम्मद शफी को तड़के एक मस्जिद के अंदर गोली मार दी गई. कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा कि आतंकवादियों ने गेंटमुल्ला, शीरी बारामूला में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफी पर मस्जिद में अजान पढ़ते समय गोलियां चलाईं जिससे उनकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

Also Read: जम्मू-कश्मीर: मस्जिद में अज़ान पढ़ते समय रिटायर्ड पुलिस अधिकारी को आतंकियों ने मारी गोली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >