‘सीमा पर आतंकवादी सैनिकों को मार रहे और हम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेल रहे’, ओवैसी का मोदी सरकार पर हमला

ओवैसी ने कहा, ये पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादी आ रहे हैं और हमारे कश्मीरी पंडितों, नागरिकों और हमारे सैनिकों को मार रहे हैं। क्या हम अहमदाबाद के उस स्टेडियम में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलेंगे जिसका नाम नरेंद्र मोदी के नाम पर है?

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ‘कोकेरनाग हमले’ की निंदा की. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में जारी आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि वह भारतीय सैनिकों की हत्याओं पर ‘चुप’ क्यों हैं.

पीएम मोदी ने दावा किया था, अनुच्छेद- 370 को हटा दिया और आतंकवादी खत्म हो जाएगा, यह कहां खत्म हुआ?

ओवैसी ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद-370 के कुछ प्रावधानों के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद खत्म होने का दावा करने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार को अब जवाब देना चाहिए कि यह कहां खत्म हुआ? ओवैसी ने कहा, मैं इस घटना की निंदा करता हूं. मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि जब पुलवामा हमला हुआ था. हमारे प्रधानमंत्री ने इस घटना पर गुस्सा और पीड़ा व्यक्त की थी. अब वह बिल्कुल ठंडे और चुप बैठ गए हैं. ऐसा कैसे हो सकता है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया था कि उन्होंने अनुच्छेद- 370 को हटा दिया और आतंकवादी खत्म हो जाएगा. यह कहां खत्म हुआ? पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने एक कर्नल, मेजर और एक पुलिस उपाधीक्षक की हत्या कर दी और अभी भी यह अभियान जारी है.

सीमा पर आतंकवादी सैनिकों को मार रहे और हम पाकिस्तान से क्रिकेट खेल रहे

ओवैसी ने कहा, ये पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादी आ रहे हैं और हमारे कश्मीरी पंडितों, नागरिकों और हमारे सैनिकों को मार रहे हैं। क्या हम अहमदाबाद के उस स्टेडियम में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलेंगे जिसका नाम नरेंद्र मोदी के नाम पर है? ओवैसी ने कहा कि 2020 में भारत-चीन सीमा संघर्ष के दौरान गलवान में तेलंगाना के एक सहित 20 सैनिक मारे गए थे और प्रधानमंत्री इसे लेकर कुछ नहीं करेंगे.

Also Read: असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्षी एकता पर किया तीखा हमला, बताया ‘चौधरियों की जमात’

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में तीन जवान शहीद हुए थे

गौरतलब है कि आतंकवादियों के साथ बुधवार सुबह मुठभेड़ में सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स इकाई के कमांडिंग अधिकारी कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष ढोचक, जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हुमायूं भट्ट और सेना का एक अन्य जवान शहीद हो गए थे.

पाकिस्तान को अपने पापों की भारी कीमत चुकानी होगी : रवींद्र रैना

एक ओर जम्मू-कश्मीर मुठभेड़ में तीन जवानों की शहादत पर विपक्ष मोदी सरकार पर हमला कर रही है, तो दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान कश्मीर को कब्रिस्तान में तब्दील कर देना चाहता है, लेकिन पड़ोसी देश आंतकवादी गतिविधियों को अगर प्रयोजित करने से बाज नहीं आता है तो उसे अपने किये पापों की भारी कीमत चुकानी होगी. रैना ने कहा, शांति, मानवता और कश्मीर के दुश्मनों ने एक बार फिर घाटी में खून बहाया है. कुछ लोग कश्मीर में शांति और खुशी नहीं चाहते हैं. वह अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में प्राण गंवाने वाले जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हुमायूं भट के परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे. रैना ने कहा, जो हुआ है उसपर हमें अफसोस है।हमारे बहादुर जवानों ने अपने लोगों और अपने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण दिए हैं. जिन लोगों ने ये पाप किए हैं उन्हें उनकी करनी की सजा मिलेगी.

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत करनी चाहिए

नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत करनी चाहिए. इस बारे में पूछे जाने पर रैना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री को गारंटी देनी चाहिए कि अगर वार्ता बहाल होती है तो पड़ोसी देश आतंकवाद को प्रयोजित करना बंद कर देगा. उन्होंने कहा, भारत ने हमेशा दुनिया के सभी देशों से बातचीत की है. लेकिन कौन गांरटी देगा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू होने से यह आतंकवाद बंद हो जाएगा? क्या अब्दुल्ला गारंटी देंगे कि वार्ता शुरू होने के बाद पाकिस्तान आतंकवाद बंद कर देगा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >